बरेली (ब्यूरो)। बारादरी निवासी एक महिला रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोप है कि उसके यहां काम करने वाले एक युवक ने उनकी फोटो को एडिट कर अश्लील बना दिए। बाद में उन्हें प्रसारित कर दिया। डिलीट करने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग कर रहा है। महिला ने पुलिस को बताया उसके पति का जरी का कारखाना है। उसी कारखाने में हजियापुर निवासी कासिम भी काम करता है। आरोप है कि आरोपित ने महिला को बदनाम करने को उसके कुछ फोटो खींचे और एडिट कर अश्लील बना लिए। आरोप है कि उन फोटो को इंटरनेट मीडिया पर भी प्रसारित कर दिया। जब महिला को पता चला तो उसने फोटो डिलीट करने की बात कही। आरोपित ने इसके एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। रुपए देने से इनकार किया तो उसने वह फोटो महिला के पति के नंबर पर भेज दिए। मामले में पुलिस ने कासिम के विरुद्ध प्राथमिकी लिख ली है।

घर में अकेली विवाहिता से किया दुष्कर्म का प्रयास
एक विवाहिता को घर में अकेला देख उसके ही पड़ोस का एक युवक उसके घर में घुस आया। महिला को दबोच उसके कपड़े फाड़ दुष्कर्म का प्रयास किया। विवाहिता के शोर मचाने पर लोग उधर दौड़े तो वह उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए विवाहिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कस्बे से सटे एक गांव में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता है। चार अक्टृूबर को वह काम करने के लिए दूसरे गांव गया हुआ था। उसके माता पिता मुकदमें की तारीख पर कोर्ट गए हुए थे। इस कारण उसकी पत्नी घर में अकेली थी। वह ग्रह कार्य से निबटने के बाद दोपहर में अपने घर के बरामदे में कारचोबी कर रही थी। इसी दौरान उसके ही पड़ोस में रहने वाला मुस्लिम युवक उसे अकेला देख घर में घुस आया। घर में घुसते ही उसने उसे पीछे से दबोच लिया। इससे पहले वह कुछ समझ पाती वह उसके कपड़े फाड़ उससे दुष्कर्म का प्रयास करने लगा। इसका विरोध कर उसने जोर-जोर से शोर मचाया तो आस पड़ोस के लोग उधर दौड़ पड़े। जिसपर वह उसे जाने से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट लिखाने के लिए विवाहिता ने थाना नवाबगंज में तहरीर दी है।