बरेली (ब्यूरो)। कोर्ट से गैर-जमानती वारंट (एनबीडब्ल्यू) जारी होने बाद भी पुलिस ने आरोपितों की गिरफ्तारी शुरू कर दी। दो दिनों में पुलिस 171 वारंटियों को गिरफ्तार कर चुकी है। यह अभियान अभी जारी रहेगा। जिसमें और भी लोगों को गिरफ्तार किया जा सके।

क्राइम होगा कंट्रोल
गैर जमानती वारंटियों की संख्या लगातार बढ़ रही थी। चार दिन पहले ही क्राइम बैठक में जब एसएसपी ने समीक्षा की तो स्थिति सामने आ गई। उन्होंने आदेशित किया कि आठ सितंबर तक एक स्पेशल अभियान चलाया जाएगा। जिसमें वारंटियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गुरुवार से इस अभियान की शुरूआत की गई। पहले दिन पुलिस ने अगल-अलग थानों के 104 वारंटियों को गिरफ्तार किया। सभी को न्यायालय में जाकर पेश भी किया है। इसी अभियान के दूसरे दिन अलग-अलग थानों से कुल 67 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों दिनों में कुल 171 वारंटियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। एसएसपी अनुराग आर्य का कहना हैं कि इस अभियान के बाद क्राइम कंट्रोल करने में आसानी होगी। समय-समय पर इस तरह के अभियान चलाए जाते रहेंगे।

शुक्रवार को इन थानों से हुई इतनी गिरफ्तारी
कोतवाली, प्रेमनगर, किला, सुभाषनगर, बारादरी, आंवला, अलीगंज, भमोरा, फतेहगंज पूर्वी और शेरगढ़ से एक-एक वारंटी, सीबीगंज, इज्जतनगर, भुता, सिरौली, शीशगढ, फतेहगंज पश्चिमी और बिथरी चैनपुर से दो-दो वारंटियों को गिरफ्तार किया गया। इसके अलावा फरीदपुर से तीन, शाही से चार, नवाबगंज से पांच, कैंट और बहेड़ी से छह-छह, मीरगंज से सात और बिथरी चैनपुर से 10 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।