- आईवीआरआई और शहामतगंज दोनों ओवरब्रिज का होगा शिलान्यास

- शिलान्यास की तैयारियों में जुटे मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

<- आईवीआरआई और शहामतगंज दोनों ओवरब्रिज का होगा शिलान्यास

- शिलान्यास की तैयारियों में जुटे मेयर ने अधिकारियों को दिए निर्देश

BAREILLY:

BAREILLY:

जल्द ही शहर मे विकास के दो बड़े प्रोजेक्ट का शिलान्यास मुख्यमंत्री अखिलेश यादव करेंगे। इसकी जोर शोर से तैयारियां शुरू हो गई हैं। मेयर ने वेडनसडे को को सेतु निगम और नगर निगम के अधिकारियों को इस बाबत निर्देशित किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के आने से पहले शिलान्यास की सारी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री के ख्क् मई को शहर आने की संभावना है। बदायूं में बरेली-बदायूं मार्ग का लोकार्पण करेंगे। फिर सर्किट हाउस पहुंचेंगे। इसके बाद हेलीकॉप्टर से लखनऊ लौट जाएंगे।

ओवरब्रिज का होगा शिलान्यास

मुख्यमंत्री की घोषणा में शामिल आईवीआरआई ओवरब्रिज को बनाने के लिए शासन ने प्रपोजल पर मुहर लगा दी है। करीब फ्8 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस ओवरब्रिज के निर्माण के लिए शासन ने क्.ख्7 करोड़ रुपये जारी कर दिए हैं। वहीं, शहामतगंज पर प्रस्तावित ओवरब्रिज की भी जल्द स्वीकृति की संभावना जताई जा रही है। जिसकी मांग कई वर्षो से चल रही थी। इनके बनने से लोगों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी। इसीलिए मुख्यमंत्री आगमन की सूचना पर मेयर डॉ। आईएस तोमर ने दोनों पुलों के शिलान्यास की तैयारी करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। साथ ही, बदायूं रोड पर आबादी वाले भाग पर स्ट्रीट लाइटें लगाने के निर्देश दिए हैं।