बरेली (ब्यूरो)। इज्जतनगर में बुधवार रात हंगामा हो गया। ङ्क्षहदू संगठनों ने चार मुस्लिम युवकों को जमकर पीटा। वह ङ्क्षहदू बनकर ङ्क्षहदू लड़कियों से बातचीत रह रहे थे। युवतियों ने इसका विरोध किया और वहां से चली गई। इसके बाद संगठन के लोगों ने आरोपितों की जमकर पिटाई की। बाद में थाने ले जाकर सौंप दिया। थाने पहुंचकर जब आरोपित का मोबाइल खंगाला गया तो उसमें कई लड़कियों की अश्लील स्क्रीन रिकार्डिंग मिली है। जिसके बाद से माहौल और भी गर्मा गया है। आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखने की तैयारी की जा रही है।

मोबाइल किया चेक
ङ्क्षहदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने बताया कि वह कर्मचारी नगर चौकी के पास फास्ट फूड खा रहे थे। इसी बीच उन्होंने देखा कि चौकी से कुछ दूरी पर दो लडक़े ङ्क्षहदू लड़कियों से बात कर रहे थे। इसी बीच उनका झगड़ा शुरू हो गया और लड़कियां वहां से आटो में बैठकर चली गई। इसके संगठन के कार्यकर्ताओं ने लडक़ों को बुलाया और उनका नाम पूछा। आरोप है कि आरोपित ने अपना नाम राहुल बताया। मगर जब उससे आधार कार्ड या कोई अन्य दस्तावेज मांगा तो वह दिखा नहीं सका। शक होने पर संगठन के कार्यकर्ताओं ने मोबाइल चेक किया। उसकी इंस्टाग्राम आइडी एक मुस्लिम युवक के नाम से बनी थी। इसके बाद हंगामा और बढ़ गया। मुस्लिम पक्ष के युवकों ने भी अपने दो और साथियों को मौके पर बुला लिया।

करता था ब्लैकमेल
इधर से ङ्क्षहदू संगठनों के कई कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। दोनों पक्षों में विवाद की बात पर मौके पर पहुंची पुलिस आरोपितों को हिरासत में लेकर थाने आई। इसी बीच जब आरोपित का मोबाइल चेक किया गया तो उसमें एक हिडिन एप के अंदर दूसरा व्हाट््सएप, समेत कई एप थे। उसी में कई लड़कियों की अश्लील वीडियो काल रिकार्डिंग भी थी। आरोप था कि मोबाइल देखकर ऐसा लग रहा है कि आरोपित ङ्क्षहदू बनकर लड़कियों को फंसाता है बाद में उसी रिकार्डिंग से उन्हें ब्लैकमेल भी करता है। इसके बाद मामला और बढ़ गया। पुलिस ने संगठन के कार्यकर्ताओं को किसी तरह से समझाकर मामला शांत कराया। अभी तक कोई शिकायती पत्र नहीं मिलने से रिपोर्ट नहीं लिखी गई है।

अभी मामले की जांच कराई जा रही है। शिकायती पत्र मिलने के बाद आरोपितों के विरुद्ध प्राथमिकी लिखी जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी.