बरेली (ब्यूरो)। केला डांडी में विवादित धार्मिक स्थल की वजह से हुए विवाद के बाद अब पुलिस और भी सतर्कता अपना रही है। रविवार को एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट तौर पर निर्देशित किया कि जिस थाना क्षेत्र में विवाद वाले धर्मस्थल हों, उसकी सूची बनाएं। उन पर निगरानी करें जिससे दोबारा से इस तरह की घटना न होने पाए। वही, डीएम रङ्क्षवद्र कुमार और एसएसपी ने रविवार को विवादित स्थल का निरीक्षण किया।

ऑनलाइन बैठक की
रविवार को डीएम रङ्क्षवद्र कुमार और एसएसपी अनुराग आर्य ने सभी विभागों के साथ ऑनलाइन बैठक की। जिले के सभी थाना प्रभारियों को भी उस बैठक में शामिल किया गया। एसएसपी ने थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि हर थाना और चौकी इस बात की पुष्टि करें कि उनके क्षेत्र में कितने विवाद वाले धार्मिक स्थल हैं। जितने भी इस तरह के स्थल हैं। सभी की सूची बनाई जाए। वह सूची उच्चाधिकारियों को भेजी जाए जिससे तय हो सके कि आगे क्या कार्रवाई करनी हैं। एसएसपी ने कहा कि किसी भी थाना क्षेत्र में केला डांडी जैसी घटना नहीं होनी चहिए। यदि इस तरह का विवाद सामने आया तो संबंधित थाना और चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी होगी। ऐसे में सभी थाना प्रभारियों से अब विवाद वाले धर्मस्थलों की सूची बनाना शुरू कर दिया है।

किया निरीक्षण
उधर, दूसरी ओर रविवार को डीएम और एसएसपी ने केला डांडी गांव का निरीक्षण किया। पूरे गांव में सन्नाटा था, फोर्स तैनात थी। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा कि अब उस विवादित स्थल पर न तो निर्माण होगा न ही तोड़ा जाएगा। वहां जिस तरह से है, उसी तरह का रहेगा। साथ ही चेतावनी दी कि यदि अब इस स्थल पर कोई खुराफात करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गांव में अभी भी पीएसी और थानों की फोर्स तैनात है।

लगाए जाएंगे सीसीटीवी
निरीक्षण के बाद अधिकारियों ने तय किया कि जिस स्थल को लेकर दोनों पक्षों में विवाद है, वहां पर पुलिस की ड्यूटी के साथ ही सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे घटना स्थल की मुख्यालय स्तर से भी लगातार मानिटङ्क्षरग की जा सकेगी। सीसीटीवी कैमरे लगे होने की वजह से उस स्थल पर किसने आकर खुराफात की? कितने लोग थे, सभी की जानकारी मिलती रहेगी। गांव की स्थिति अभी भी तनावपूर्ण बनी हुई है। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के मुहल्लों में जाना बंद कर दिया है। सभी अपने-अपने क्षेत्रों में ही एक दूसरे के साथ बैठे रहते हैं। अधिकारियों के पहुंचते ही लोगों ने उनसे बातचीत की।

ताले पर लगवाई सील
अधिकारियों को विवादित स्थल पर ताला लगा मिला। ताला खोलने का प्रयास किया गया मगर वह नहीं खुला। इसके बाद अधिकारियों ने उस ताले पर सील लगवा दी। ताला नहीं खुलने पर अधिकारियों ने दूसरे मकान की छत पर चढक़र देखा। अधिकारियों ने खुराफात किए जाने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।

ये था पूरा मामला
केला डांडी गांव में विवादित धार्मिक स्थल को लेकर दोनों संप्रदाय के लोगों में विवाद हो गया था। लाठी डंडों के साथ ईंट-पत्थर भी चले। ङ्क्षहदू पक्ष के लोग वहां पर अवैध रूप से मस्जिद निर्माण का आरोप लगा रहा थे, जबकि मुस्लिम पक्ष के लोग वहां पर पहले से मस्जिद होने की बात कह रहे थे। करीब 11 घंटे चले इस हंगामे के बाद बमुश्किल पुलिस ने लोगों को समझाया।


गांव का निरीक्षण किया गया था, वहां पर लोगों से बातचीत भी की है। अभी माहौल शांत है किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। सभी थाना क्षेत्रों में अब जितने भी विवाद वाले धार्मिक स्थल हैं, सभी की सूची तैयार कराई जा रही है।
-- अनुराग आर्य, एसएसपी.