प्रयागराज ब्यूरो । पिछले 48 घंटों में ऐसा न जाने क्या हुआ कि चार लोगों के जेहन में सुसाइड की बात घर कर गई। जान देने के लिए नए यमुना ब्रिज व शास्त्री को पुलिस पर जा पहुंचे। एक युवती व एक महिला को लोगों व गोताखोरों ने बचा लिया। यमुना से गुरुवार को कूदने वाली वर्षा पटेल की बॉडी शुक्रवार को बरामद हुई। उसकी बॉडी मिले ही परिवार में मातम पसर पसर गया। पुलिस के द्वारा बॉडी पोस्टमार्टम हाउस भेज दी गई। एक युवक का अब तक कुछ पता नहीं चल सका। जिंदगी से यह सभी इतना क्यों उकता गए थे। इस सवाल का जवाब पुलिस ही नहीं परिजन भी नहीं दे पा रहे हैं।

महिला की जान अधिवक्ता ने बचाई
घूरपुर एरिया स्थित गौहनिया निवासी वर्षा पटेल सहेली नम्रता के साथ घर से निकली थी। परिवार के लोग सोचे कि वह कुछ काम से गई होंगी। मगर उनके जेहन में सुसाइड का खौफनाक इरादा था। दोनों वहां से नए यमुना ब्रिज पर आ गईं। बताते हैं कि दोनों अपना सामान ब्रिज पर किनारे छोड़कर यमुना नदी में कूद गईं। उन्हें कूदते देखकर राहगी शोर मचाते हुए दौड़ पड़े। खबर मिली तो नैनी और कीडगंज पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों को बुलाकर दोनों की तलाश शुरू कराई गई। काफी प्रयास के बाद नम्रता को गोताखोर जीवित बचा लिए। वर्षा का कुछ पता नहीं चल सका था। दूसरे दिन शुक्रवार को फिर वर्षा की तलाश शुरू हुई। काफी मेहनत के बाद गोताखोरों के हाथ उसकी बॉडी लगी। नदी से वर्षा की बॉडी बाहर निकाली गई तो परिजनों ने कोहराम मच गया। कीडगंज पुलिस के मुताबिक बचाई गई नम्रता कुछ बोलने को तैयार नहीं है। परिजन भी कुछ बता पाने में असमर्थता जता रहे हैं। चर्चा है कि गुरुवार को एक युवक भी नए ब्रिज से छलांग लगाया था। अब तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। ऐसी स्थिति में यह मालूम चल पाना मुश्किल है कि आखिर वह कौन और कहां का था। शास्त्री से गुरुवार को जसरा की रहने वाली महिला गंगा में कूद कर सुसाइड कर प्रयास कर रही थी। वह छलांग लगाती इसके पूर्व एक कोर्ट आ रहे अधिवक्ता ने उसे बचा लिया था।


पर्स छोड़ यमुना में कूदी युवती
नए यमुना ब्रिज से शुक्रवार की शाम फिर एक युवती छलांग लगा दी। प्रत्यक्षदर्शी बताते हैं कि युवती छलांग लगाने से पहले ब्रिज के फुटपाथ पर टहल रही थी। धीरे से पर्स निकाल कर जमीन पर रखी दी। पर्स के पास स्लीपर उतारकर थोड़ी देर बैठी रही। इसके बाद उठी और टहलने लगी। टहलते हुए अचानक रेलिंग पकड़कर यमुना में कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की तलाश से तलाश का प्रयास शुरू कर दी। मगर देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका। पर्स की तलाशी में पुलिस को आधार कार्ड मिला है। जिसमें उसका नाम अर्चना देवी पुत्री विनय कुमार ङ्क्षबद निवासी असरवई, पोस्ट चामू थाना जारी जिला प्रयागराज लिखा है। खबर लिखे जाने तक परिजन थाने नहीं पहुंच सके थे। नैनी इंस्पेक्टर वैभव सिंह ने कहा कि आधार कार्ड के हिसाब से परिवार का पता लगाया जा रहा है।