- सिटी में लगातार बढ़ रहे तापमान से लोग बेहाल

- फरवरी में अप्रैल की गर्मी का हो रहा एहसास

ALLAHABAD: मौसम के बदलते मिजाज ने लोगों को परेशान कर दिया है। फरवरी माह में अप्रैल की गर्मी का एहसास हो रहा है। रविवार को शहर के तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। अगर यही हाल रहा तो मार्च में बुरा हाल हो जाएगा।

रात में चलने लगी एसी

शनिवार को शहर का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। तापमान में बढ़ोतरी होते ही लोगों ने पंखे और कूलर के साथ ही एसी का इस्तेमाल भी शुरू कर दिया है। रविवार को सुबह तेज हवाएं तो चल रही थी, लेकिन धूप में तेजी बरकरार थी। लोगों ने गर्म कपड़ों से दूरी बना ली। हालांकि स्थानीय डाक्टरों का मानना है कि यह सब बढ़ते प्रदूषण का नतीजा है। सिटी में तेजी से हरे पेड़ काटे जा रहे हैं। इनके स्थान पर नए पौधे भी नहीं लगाए जा रहें है। ऐसे में मौसम में और तेजी से बदलाव हो सकता है।

दिनांक -- मैक्सिमम-- मिनिमम

20 32.2 15.9

19 30.0 14.9

18 29.1 13.1

17 20.6 17.8

16 29.4 14 .6

15 29.4 15.0

14 28.9 13.3

13 27.5 11.9

12 27.4 11.8

11 26.5 10.3

10 25.8 11.1