प्रयागराज ब्यूरो । महाकुंभ की तिथियां जैसे जैसे नजदीक आती जा रही हैं। रेलवे सेफ्टी का लेकर अपना सिस्टम टाइट करने में जुटा हुआ है। शनिवार को प्रयागराज मंडल के फतेहपुर में फायर एण्ड सेफ्टी फॉर कुंभ मेला सेमिनार का आयोजन किया गया। जिसमें रेल कर्मियों को सेफ्टी के टिप्स दिए गए। बताया गया कि महाकुंभ में आने वाली भीड़ को सेफ रखने के लिए कैसे एक्टिव रहने की जरुरत होगी। संरक्षा सलाहकार चंद्रिका प्रसाद ने कहा कि संरक्षा एक तकनीकि, तरीका, आइडिया, नियम या जुगाड़ है। जिसका उपयोग करके हम स्वयं की रक्षा करते हैं। दूसरों की रक्षा करते हैं। रेलवे के सम्पत्ति की रक्षा करते हैं। और रेल परिसर के वातावरण की रक्षा करते हैं।

सिस्टम में आता है सुधार
सेफ्टी से काम करने से मारे स्वास्थ्य में सुधार होता है। सिस्टम में सुधार होता है। कोई होने वाली घटना दुर्घटना से बचते हैं। एवं बचाते हैं। जिससे रेलवे की अर्थ व्यवस्था में बढ़ोतरी होती है। सेफ्टी करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी, कानूनी जिम्मेदारी तथा रेलवे की अर्थ व्यवस्था को मजबूत करना भी जिम्मेदारी है। संरक्षा की जिम्मेेदारी हम सबकी होती है। जैसे कर्मचारी की, सुपरवाइजर की तथा अधिकारी की होती है। सेफ्टी का उद्देश्य जीरो लॉस होता है। एक सतर्क कर्मचारी संरक्षा का सर्वोत्तम साधन होता है।
बताया कि स्टेशन परिसर में ड्यूटी के दौरान आम लगने पर या कोई दुर्घटना होने पर हमे आरथ्री बेस पर काम करना चाहिए। प्रतिक्रिया, रेस्क्यू, रिलीप के अनुसार तुरंत साइट पर पहुंचना, बचाव करना और राहत का कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम में स्टेशन अधीक्षक एमएस मिश्रा, अशोक कुमार यादव, वाणिज्य निरीक्षक महेंद्र गुप्ता, मुख्य लोको निरीक्षक सुरेश कुमार एवं खानपान के पर्यवेक्षक मौजूद रहे।