प्रयागराज (ब्‍यूरो)। इनरव्हील क्लब ऑफ इलाहाबाद मिडटाउन का स्थापना समारोह शुक्रवार को आनंदम बैंक्वेट हॉल इंफिनिटी बिस्ट्रो में आयोजित किया गया। इसमें आगामी वर्ष के लिए नए पदाधिकारियों का औपचारिक रूप से शपथ ग्रहण हुआ। भव्य और उत्सवपूर्ण माहौल में रंजना सिंघानिया ने अध्यक्ष का पद संभाला। आर्ति सक्सेना को सचिव, नीता सिंह को आईएसओ, महिमा अग्रवाल को कोषाध्यक्ष और शुभ्रा रस्तोगी को नए सत्र में संपादक का दायित्व सौंपा गया है। इन सभी को विधिवत शपथ दिलायी गयी।

समारोह में क्लब के सदस्यों, विशिष्ट अतिथियों और मीडिया प्रतिनिधियों ने भाग लिया जो क्लब की सामुदायिक सेवा और सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है। नवनियुक्त अध्यक्ष रंजना सिंघानिया ने आगामी वर्ष के लिए अपने दृष्टिकोण को व्यक्त किया। इसमें सामाजिक सेवा, महिलाओं का सशक्तिकरण और सामुदायिक विकास पर फोकस किया गया था। उन्होंने कहा कि क्लब विभिन्न पहलों और परियोजनाओं को शुरू करने के लिए तैयार है। जिसका उद्देश्य समाज में सकारात्मक प्रभाव डालना है।