प्रयागराज (ब्‍यूरो)। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मंगलवार को सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई। इस दौरान पुष्पांजलि के साथ जगह-जगह उनका भावपूर्ण स्मरण किया गया। श्रद्धांजलि सभा में नेताओं ने कहा कि राजीव गांधी को 21वीं सदी के शक्तिशाली व विकसित राष्ट्र के नायक के तौर पर हमेशा याद किया जाता रहेगा। इसके बाद अस्पतालों व आश्रमों में दिव्यांगों, बेसहारा मरीजों को फल व मिठाई बांटी गई।

आनंद भवन में हुई गोष्ठी
आनंद भवन में सुबह 10 बजे कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण करने के बाद राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान पर विस्तार से चर्चा के लिये गोष्ठी की। इस दौरान सांसद उज्जवल रमण सिंह ने कहा कि उन्होंने आर्थिक विकास और सामाजिक परिवर्तन का क्रांतिकारी कदम उठाया था। लोकतंत्र को मजबूत करने वाला यह कदम भी हमेशा याद किया जाएगा। उनके भीतर निर्णय लेने की क्षमता थी यही कारण था कि उनके कार्यकाल में देश प्रगति के पथपर अग्रसर हुआ। जिलाध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा की पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी दूरदर्शी सोच रखते थे। वह तकनीक के साथ कदम मिलाकर चलने पर विश्वास करते थे। उन्हीं की वजह से सूचना क्रांति देश में आई। आनंद भवन में जुटे नेताओं ने 24 अगस्त प्रयागराज आ रहे राहुल गांधी के कार्यक्रम को सफल बनाने का संकल्प भी लिया। इस मौके पर सुरेश यादव, अरुण तिवारी, प्रदीप मिश्रा अंशुमन, मुकुंद तिवारी, फुजैल हाश्मी, हरिकेश त्रिपाठी, हसीब अहमद, सुधाकर तिवारी, किशोर वाष्र्णेय, अरशद अली, मनोज पासी, लाल सिंह पटेल, सुनील यादव, रोहित कुशवाहा, रजनीश विश्रामदास, शीश अहमद, नरेन्द्र आदिवासी, राकेश पटेल, अफ्फान अशहर, शानवाज़ असलम समेत आदि मौजूद रहे।

मनाई गई राजीव गांधी की जयंती
जिला कांग्रेस कार्यालय पर मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न स्व। राजीव गांधी की 80वीं जयंती मनाई गई। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष महिला के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने राजीव गांधी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस अल्पना निषाद ने पूर्व प्रधानमंत्री को दूरदृष्टा बताया। कहा कि उनके जरिए महिला सशक्तीकरण एवं सुरक्षा पर ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। जिसे समूचा देश कभी नहीं भुला सकता। इस बार सैकड़ों कामकाजी महिलाओं को उनके हक व अधिकार के प्रति जागरूक भी भी किया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष खुशनवेदा फारुकी, प्रदेश अध्यक्ष सत्या पांडेय, चमन रावत, शहर उपाध्यक्ष मीरा देवी, गीता देवी, शहर महासचिव ध्यानी निषाद, जिलाध्यक्ष आफरीन आदि मौजूद रहे।