प्रयागराज (ब्‍यूरो)। नगर निगम प्रशासन द्वारा निर्धारित डिजिटल पेमेन्ट महा अभियान के तहत निर्धारित की गयी रैली का आयोजन चन्द्रशेखर आजाद पार्क गेट नं एक से पत्रिका चौराहा सिविल लाइन्स तक किया गया। भवन स्वामियों से नगर निगम के गृहकर व जलकर के भुगतान को डिजिटल माध्यमों से किये जाने की अपील की गयी जो भुगतान सम्बन्धी प्रक्रिया में अबतक सबसे नवीनतम पारदर्शी एवं उन्नत व्यवस्था है।

बताया गया कि डिजिटली एक्टिव होकर नागरिक जब चाहे अपने भवन के गृहकर की जानकारी स्वंय अपने स्तर पर कर सकता है। रैली में प्लास्टिक उन्मूलन अभियान को भी शामिल किया गया। जिसका उददेश्य नगर निगम के परिसीमा में प्लाटिक की पन्नियों के छोटे-छोटे प्रतिबन्धित प्लाटिक, रिसाईकिल प्लाटिक के सामानों आदि को नष्ट किये जाने एंव उनका पर्यावरण एवं जन स्वास्थ्य की दृष्टि से उपयोग न करने हेतु नागरिकों को जागरूक किया गया। रैली में मुख्य कर निर्धारण अधिकारी पीके द्विवेदी के नेत्तृव में जोनल अधिकारी संजय ममगई, अधिशाषी अभियन्ता जलकल शिवम मिश्रा, कर अधीक्षक मोनिका एवं जया सिंह के साथ नोडल राजस्व निरीक्षक आदि शक्ति मिश्रा, राजस्व निरीक्षक कमलेश पाण्डेय, हर्षवर्धन, राजेश कुमार, सुरजीत तिवारी, जलकल विभाग के कर्मचारी, आईईसी की टीम एवं अन्य आउटसोर्स कर्मचारी रैली में सम्मिलित हुए।