प्रयागराज (ब्‍यूरो)। नवागत डीएम रविन्द्र कुमार मांदड़ ने रविवार को कोषागार में अपना कार्यभार ग्रहण कर लिया है। 2013 बैच के आईएएस रविन्द्र कुमार इसके पूर्व रामपुर, जौनपुर में डीएम रह चुके हैं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनसे सम्बंधित कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने अधिकारियों संग सर्किट हाउस में संक्षिप्त बैठक भी की।

पहले लिया भगवान का आशीर्वाद
इसके पहले नवागत डीएम बंधवा के बड़े हनुमान के दर्शन करने पहुंचे थे लेकिन बाढ़ का पानी होने के चलते उन्होंने दूर से भगवान को प्रणाम कर लिया। इसके बार उन्होंने मनकामेश्वर मंदिर में भगवान शंकर के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा। बता दें कि पूर्व डीएम नवनीत सिंह चहल को आजमगढ़ का डीएम बनाया गया है। उनकी जगह पर जौनपुर के डीएम रविंद्र कुमार मांदड़ को प्रयागराज का डीएम बनाया गया है। इनके सामने फूलपुर उपचुनाव व महाकुंभ सबसे बड़ी चुनौती होगी। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (नगर) मदन कुमार, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पूजा मिश्रा, अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी (नजूल) प्रदीप कुमार, सिटी मजिस्टेऊट विनोद कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।