प्रयागराज (ब्‍यूरो)। शक्तिपीठ मां आलोप शंकरी देवी मंदिर परिसर में अभिलेख प्रदर्शनी व मां ललिता देवी शक्तिपीठ मंदिर में देवी गीत, अखण्ड रामायण पाठ का आयोजन बुधवार को किया गया। नारी उत्थान एवं महिला सश1ितकरण विषय पर अभिलेख प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन अलोप शंकरी देवी मंदिर परिसर, अलोपीबाग में किया गया। देवी गीत, अखण्ड रामायण पाठ आदि कार्यक्रम डॉ रश्मी शुक्ला, ज्योति चौहान एवं मंगला मिश्रा ने प्रस्तुत किया।

प्रदर्शनी में ली जानकारी
अभिलेख प्रदर्शनी का उद्घाटन श्रम प्रवर्तन अधिकारी अमिता शुक्ला द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि प्रधान पुजारी पूज्य शिवानंदपुरी ने प्रदर्शनी की सराहना की। प्रदर्शनी में महिलाओं और बालिकाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण सम्बन्धी ब्रिटिश सरकार में पारित कानूनों के अभिलेख प्रदर्शित किये गये। इन अभिलेखों में प्रमुख रूप से हिन्दू विवाह में तलाक का अधिकार, हिन्दू विधवाओं के गुजारे भत्ते की राशि निश्चित करने के सम्बन्ध में प्रस्तुत बिल, महिलाओं को नौकरी का अधिकार सन् 1934, बाल विवाह रोकने सम्बन्धी बिल सन् 1927, लड़कियों को अंग्रेजी की शिक्षा प्रदान करने हेतु सरकारी स्कूल खोलने का प्रस्ताव, महिलाओं का वकालत का अधिकार, पुत्रिओं को सम्पत्ति का अधिकार का समर्थन सन 1939 तथा अन्य अभिलेख प्रदर्शित किये गये। संयोजन राकेश कुमार वर्मा द्वारा किया गया। पाण्डुलिपि अधिकारी गुलाम सरवर द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया। क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी अपराजिता सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी राजेश राय, अपर जिला सूचना अधिकारी युवराज सिंह, दुर्गेश दुबे, डॉ कुलभूषण पटेल, डा अंगद पटेल, बृजमोहन, राजेन्द्र तिवारी दुकानजी, प्रतिमा मिश्रा, हरिश्चन्द्र दुबे, अजय कुमार मौर्य, मो। शफीक, शुभम कुमार, राजेंद्र प्रसाद पांडेय आदि मौजूद रहे।