प्रयागराज (ब्यूरो)सुर, लय और ताल पर कथक नृत्य प्रस्तुत करतीं कलाकार, साथ में निर्णायकों और सामने बैठे दर्शकों व अन्य कला प्रेमियों की हथेली की थाप। प्रयाग संगीत समिति के मेहता प्रेक्षागृह में इस शास्त्रीय नृत्य का प्रदर्शन शनिवार को देशराज डा। मेजर रणजीत ङ्क्षसह की स्मृति में आयोजित 62वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता के अंतिम दिन हुआ। इसमें प्रतिभाओं के प्रदर्शन ने लोगों को खूब रिझाया। देर शाम परिणाम जारी कर दिए गए।

छह को शुरू हुई थी प्रतियोगिता
अखिल भारतीय संगीत समिति की यह प्रतियोगिता बीती छह जुलाई को शुरू हुई थी। इसमें उप्र, मप्र, बिहार, कोलकाता, देहरादून, झारखंड और पंजाब से विभिन्न विधाओं में युवा कलाकार अपनी प्रतिभा से कला प्रेमियों का दिल जीतने आए। शनिवार को कथक की प्रस्तुतियां हुईं, इसके साथ ही शुक्रवार शाम को भी हुए प्रदर्शन को शामिल करते हुए परिणाम घोषित किए गए। कथक विशेष वर्ग में प्रथम स्थान पर संयुक्त रूप से सिमरन कश्यप, यशस्विका श्रीवास्तव, परिधि घोष, अदीजा दास, वसुन्धरा शर्मा, सिद्धान्त साहू रहे। आली प्रकाश, ज्योत्सना श्रीवास्तव, आरुषी तिवारी, ध्वनि गुप्ता, स्वरा श्रीवास्तव, कुमारी प्रिन्सी, रिया मेहरोत्रा दूसरे स्थान पर तथा गौरी ङ्क्षसह, भाविनी राणा, हर्षिता राहा तीसरे स्थान पर रहीं। संचालन रागिनी श्रीवास्तव और प्रभाकर दयाल ने किया। संगीत समिति के सचिव अरुण कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार, अजय कुमार, प्रभाकर दयाल, महेश्वर दयाल नवीन कुमार, बनवारी लाल, प्रशासनिक अधिकारी ललित कुशवाहा, सहायक निदेशक वर्षा मिश्रा, शिक्षकों में सुनील कुमार मिश्रा, पं। छगन लाल, श्रवण कुमार भट्ट, सपना डे, नीतू मालवीय आदि उपस्थित रहे।