प्रयागराज ब्यूरो । Prayagraj Crime News: प्रयागराज उरुवा बाजार में पति पत्नी फांसी के फंदे पर लटकते मिले। रविवार सुबह घटना की खबर एरिया में फैली तो हड़कंप मच गया। मौके पर सैकड़ों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस पहुंच गई। पति और पत्नी की बॉडी अलग अगल कमरे में थी। दो दिन पहले दोनों ससुराल में शादी कार्यक्रम में शामिल होने के बाद लौटे थे। वह घर न जाकर उरुवा बाजार में ही किराए केघर में रुक गए थे। अचानक दोनों ने इतना आत्मघाती कदम क्यों उठाया। इसकी चर्चा बाजार में होती रही। फिलहाल, फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल पर जांच पड़ताल की। इसके बाद पुलिस ने बॉडी सील करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक अभी तक की जांच में घरेलू कलह की बात सामने आई है।

दोनों ने किया था प्रेम विवाह
मेजा के उरुवा बाजार के पास मनु का पुरवा है। मनु का पुरवा का रहने वाला राजन शर्मा ड्राइवरी करता था। उसका अपनी रिश्तेदारी में उतरांव एरिया में आना जाना था। वहां पर उसकी मुलाकात दीक्षा से हो गई। दोनों के बीच मोहब्बत की कहानी शुरू हो गई। करीब एक साल पहले दोनों ने अपने घरवालों के विरोध में शादी कर ली।

शादी से लौटे थे दोनों
दस जुलाई को दीक्षा के मायके में शादी का कार्यक्रम था। दोनों वहां पर गए थे। 11 को दोनों वहां से लौटे। इसके बाद घर न जाकर दोनों उरुवा बाजार में सोनू पांडेय के घर में रुक गए। राजन ने सोनू पांडेय का मकान किराए पर लिया था। रविवार सुबह घटना हो गई।


पति पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। जांच में पता चला है कि दीक्षा अपनी ससुराल में नहीं रहना चाहती थी। जिसकी वजह से राजन ने उरुवा बाजार में किराए का कमरा लिया था। दोनों शादी से लौटने के बाद किराए के कमरे में रुके थे। मामले की जांच की जा रही है।
राजेश उपाध्याय, थाना प्रभारी मेजा