प्रयागराज (ब्‍यूरो)। जिले में बाढ़ का पानी तेजी से घटने लगा है। लेकिन, असली चुनौती अब सामने जा रही है। क्योंकि बाढ़ का पानी घटने के बाद नदियों द्वारा छोड़ी गई गंदगी और जलभराव तमाम बीमारियों का कारण बन सकती है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और नगर निगम के कान खड़े हो गए हैं। हालात से निपटने की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। बता दें कि पिछले दिनों आई बाढ़ से हजारों की आबादी प्रभावित हुई थी।

इन चुनौतियों का करना होगा सामना
पिछले एक सप्ताह से गंगा यमुना के जलस्तर बढऩे से जिले में दर्जनों इलाकों के हालात नाजुक हो गए हैं। इन एरिया में पानी भर जाने से लोग पलायन को मजबूर हो गए। लेकिन पिछले दो दिनों से नदियों का पानी फिर से घटने लगा है। माना जा रहा है कि अगले दो से तीन दिन में हालात वापस सामान्य हो जाएंगे। लेकिन, बाढ़ के बाद आबादी में पसरी गंदगी और जलभराव से निपटना आसान नही होगा। समय से सफाई और कीटनाशक का छिड़काव नही होने से तमाम वायरस और बैक्टीरिया लोगों को अपनी चपेट में ले सकते हैं। इनसे पीलिया, डायरिया, टाइफाइड जैसी संक्रामक बीमारियों के बढऩे का खतरा बढ़ जाता है। जलभराव का उपाय नही किए जाने से एरिया में डेंगू और चिकनगुनिया जैसी बीमारियां भी पनप सकती हैं।

इन एरिया में सबसे अधिक खतरा
नदियों का पानी बढ़ जाने से शहर और ग्रामीण एरिया के तमाम एरिया डूब गए थे। इनमें करेली, गौस नगर, जेके आशियाना, बघाड़ा, गंगागंज, सलोरी, राजापुर कछार, सोनौटी, बदरा, कचरी, पनासा आदि इलाके शामिल थे। अब यहां से बाढ़ का पानी लौटने के बाद लोगों को होशियार रहना होगा। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और स्वास्थ्य विभाग ने राहत कार्य चलाए जाने की मांग की है। खुद विभागों ने भी हालात से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है।

हर वार्ड में चार कर्मचारी तैनात
उधर नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि जिन वार्डों से पानी लौट रहा है वहां पर दो कर्मचारी फागिंग और दो कर्मचारी एंटी लार्वा स्प्रे के लिए रखे गए हैं। इसके अलावा सफार्ईं इंस्पेक्टर जरूरत के मुताबिक सफाई कर्मी तैनात करेंगे। इसकी जानकारी भी मांगी गई है। जरूरत पड़ी तो स्पेशल टीमों को भी सफाई कार्य में लगाया जाएगा। ये लोग साफ सफाई के साथ ब्लीचिंग का छिड़काव भी करेंगे। मलेरिया विभाग के अधिकारी आनंद सिंह ने बताया कि हमने बीस टीमों का गठन किया है। प्रत्येक टीम में तीन लोग रखे गए हैं। ये सभी लोग डेंगू और मलेरिया के फैलने की संभावनाओं को कम करने का काम करेंगे। कीटनाशक छिड़काव के साथ मौके पर फागिंग भी कराई जानी है।

हमारी ओर से कर्मचारियो ंको तैनात कर दिया गया है। प्रत्येक वार्ड में सफाई इंस्पेक्टर को जरूरत के मुताबिक सफाई कर्मी लगाने का कहा गया है। जरूरत पडऩे पर स्पेशल टीमों को भी तैनात किया जाएगा।
अभिषेक सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी नगर निगम प्रयागराज