प्रयागराज (ब्‍यूरो)। एक कांट्रैक्टर पर जानलेवा हमला किया गया। कांट्रैक्टर को पहले फोन करके सिविल लाइंस बुलाया गया। इसके बाद उसके ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। कांट्रैक्टर के साथियों को पीटा गया। अराजकतत्वों ने जान से मारने की धमकी दी। कांट्रैक्टर ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। हमलावर घटना को अंजाम देकर भाग निकले। कांट्रैक्टर ने सिविल लाइंस थाने में घटना की तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जिसमें से दो अज्ञात हैं।

अल्लापुर रामानंद नगर के रहने वाले विशाल सिंह कांट्रैक्टर हैं। आधी रात को नितिन खरवार ने विशाल को फोन करके यात्रिक होटल के पास बुलाया। विशाल अपने दो साथियों आकाश कुशवाहा और आशीष सिंह के साथ सिविल लाइंस में यात्रिक होटल के पास पहुंचे। वहां पर पहले से मौजूद नितिन खरवार, समीर पांडेय और दो अन्य अराजकतत्वों ने विशाल पर हमला कर दिया। जब विशाल को उसके दोनों साथी बचाने लगे तो उन पर भी हमला किया गया। पिस्टल तानकर विशाल को जान से मारने की धमकी दी गई। हमलावरों ने तीनों को जमकर पीटा। विशाल अपनी जान बचाकर भागा तो हमला वर ब्रेजा कार से निकल भागे। विशाल ने मामले में सिविल लाइंस में केस दर्ज कराया है।