प्रयागराज ब्यूरो । ई रिक्शा के शहर में संचालन को लेकर पुलिस प्रशासन काफी संवेदनशील हो गया है। इनका रूट तय करने और अनुशासित संचालन को लेकर लगातार बैठक हो रही हैं। शुक्रवार को सप्ताहभर के भीतर दूसरी पुलिस लाइन में हुई। इस दौरान टेंपो, टैक्सी, ई-रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों से वार्ता के बाद 17 में आठ रूटों पर सहमति बनी। बताया गया कि इन रूटों पर अलग अलंग रंग के ई रिक्शा का संचालन किया जाएगा। साथ ही बाकी नौ रूटों को लेकर तीन जुलाई को बैठक की जाएगी।

महाकुंभ से पहले सुधारेंगे व्यवस्था

शुक्रवार को ट्रैफिक पुलिस लाइन में एडीसीपी शिवराम यादव की अध्यक्षता में टेंपो, टैक्सी, ई रिक्शा यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। ई रिक्शा संचालन के लिए शहर को 17 जोन में विभाजित किया गया। एक-एक रूट पर चर्चा की गई। इस दौरान पदाधिकारियों ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय मार्ग, लक्ष्मी टाकिज तिराहा, कचहरी रोड, चौक, कोठापार्चा, कटरा, नूरुल्ला रोड, वीआइपी रोड, एमजी मार्ग पर ई रिक्शा के संचालन पर प्रतिबंधित लगाने को लेकर आपत्ति दर्ज कराई।

इन रूटों को मिली हरी झंडी

-रेलवे जंक्शन से करेली।

-रेलवे जंक्शन से पूरामुफ्ती।

-रेलवे जंक्शन से राजरूपपुर।

-कचहरी से गोङ्क्षवदपुर।

-कचहरी से तेलियरगंज।

-कचहरी से अल्लापुर व दारागंज।

-कचहरी से प्रयाग स्टेशन।

-पत्थर गिरजाघर से नवाब युसूफ रोड

किस क्षेत्र में किस रंग का ई रिक्शा

थाना क्षेत्र : रंग

धूमनगंज, पूरामुफ्ती : भूरा

करेली, खुल्दाबाद, सिविल लाइंस : हरा

अतरसुइया, मु_ीगंज : आसमानी

कोतवाली, शाहगंज, कैंट : लाल

कीडगंज : बैगनी

दारागंज, जार्जटाउन : पीला

कर्नलगंज : आसमानी नीला

शिवकुटी : सफेद

एआरटीओ को बैठक में बुलाने की मांग

कहा गया कि अगर उक्त मार्गों पर ई रिक्शा नहीं चलेंगे तो लोग अपने गंतव्य तक कैसे पहुंचेंगे। ऐसे में इस पर एक बार फिर विचार करने की जरूरत है। साथ ही आरटीओ व प्रशासनिक अधिकारियों का भी बैठक में उपस्थित होना आवश्यक है, ताकि सभी के संज्ञान में रूट निर्धारण रहे। जिस पर एडीसीपी ने तीन जुलाई को पुन: बैठक कर अंतिम निर्णय लिए जाने की बात कही। बैठक में यातायात निरीक्षक अमित कुमार, मनोज ङ्क्षसह, यूनियन के अध्यक्ष विनोद चंद्र दुबे, उपाध्यक्ष रघुनाथ द्विवेदी, महामंत्री रमाकांत रावत, वाईके शर्मा आदि रहच्े।

तो स्कूली बच्चों को होगी परेशानी

यूनियन के पदाधिकारियों ने अधिकारियों से कहा कि ई रिक्शा के लिए रूट निर्धारित होने के बाद सबसे अधिकच् परेशानी स्कूली बच्चों को होगी। करेली, धूमनगंज, तेलियरगंज, दारागंज समेत अन्य क्षेत्रों से सिविल लाइंस स्थित स्कूल में ई रिक्शा सच् आने वाले स्कूली बच्चे विद्यालय नहीं पहुंच पाएंगे। ऐसे में जिन ई च्रक्शा में स्कूली बच्चे सवार हों, उसे रूट निर्धारण से मुक्त रखा जाए। हालांकि, यातायात विभाग के अधिकारियों ने तीन जुलाई को आयोजित बैठक में इस पर विचार करने की बात कही।

इन रूटों पर जारी रहेगी वनवे व्यवस्था

जानसेनगंज से घंटाघर, शाहगंज थाने से लोकनाथ चौराहा, इवि चौराहे से कचहरी, अल्लापुर चौराहे से अलोपीबाग मंदिर की तरफ जाने वाले मार्गों पर ई रिक्शा के संचालन के लिए वनवे व्यवस्था रहेगी। हालांकि, भीड़ बढऩे पर इसका संचालन प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। सिविल लाइंस से पत्थर गिरजाघर मार्ग पर भी यही व्यवस्था रहेगी। हालांकि, यूनियन के पदाधिकारियों ने इस पर भी आपत्ति करते हुए कहा कि इससे जाम की समस्या बढ़ जाएगी। ऐसे में वनवे की जगह रूट डायवर्जन की व्यवस्था होनी चाहिए।

उल्टी दिशा से वाहन आने पर लगता है जाम

इस दौरान एडीसीपी शिवराम यादव से समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता बब्बन दुबे ने कई कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। बताया कि पुराने यमुना पुल से बड़ी संख्या में लोग उल्टी दिशा से वाहन लेकर आते-जाते हैं, जिस कारण जाम की समस्या खड़ी हो जाती है। बड़ा हादसा भी हो सकता है। ऐसे में यहां नियमित यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात किए जाने की जरूरत है। शिकायत मिलते ही एडीसीपी ने पुराने यमुना पुल के दोनों तरफ पांच यातायात पुलिसकर्मियों को तैनात करने का निर्देश दिया। साथ ही उल्टी दिशा से आने-जाने वालों का चालान करने को कहा। इस दौरान जितेंद्र गुप्ता, एसएन यादव, फूलचंद्र पटेल आदि रहे।