प्रयागराज (ब्यूरो)तीन कानून बदल चुके हैं। नए कानून के तहत मुकदमे दर्ज किये जाने लगे हैं। नए कानून के अनुसार विवेचना की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। इन सब के बीच नए और पुराने कानून में अंतर और धाराओं में किये गये चेंज को लेकर चर्च अब भी बड़े पैमाने पर जारी है। पुलिस अफसरों ने अपने मातहतों को ब्रीफ कर दिया है लेकिन अब भी उनके सामने कोई न कोई समस्या आ ही जाती है। लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए भी अलग लेवल की प्राब्लम है। जो आईपीसी की पढ़ाई कर चुके हैं उन्हें नए सिरे से भारतीय न्याय संहिता की पढ़ाई करनी है। वकीलों के सामने समस्या है कि उन्हें पुराने मुकदमों की पैरवी पुरानी धाराओं के आधार पर करनी है और नए मुकदमों के लिए नए सिरे से तैयारी करनी है। पब्लिक की क्यूरिआसिटी का जवाब देने के लिए 'संज्ञान' एप बेहद मददगार साबित हो सकता है।
आरपीएफ का इनीशिएटिव
इस दिशा में सटीक और प्रमाणित ज्ञानार्जन का जरिया लेकर आया है रेलवे। रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने एक मोबाइल एप लांच किया है। जिसे संज्ञान नाम दिया गया है। इसमें रेलवे से संबंधित नए-पुराने कानून, बदलाव, हटाए गए कानून की विस्तृत जानकारी है। इस एप को गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध करा दिया गया है। वहां से इसे डाउनलोड करके मोबाइल में इंस्टाल करना होगा। इंस्टाल हो जाने के बाद आप इस्तेमाल शुरू कर सकते हैं। यह कानून से जुड़े लोगों की तो हेल्प करेगा ही, पब्लिक के लिए भी बड़े काम का साबित होने वाला है। वह खुद भी धाराओं के मामले में या कानूनी प्रावधानों के अनुसार खुद को अपडेट रख सकते हैं।
सर्च करना होगा संज्ञान
मोबाइल पर एप डाउनलोड करने के लिए गूगल प्ले स्टोर पर अंग्रेजी या ङ्क्षहदी में 'संज्ञानÓ सर्च करना होगा। इसके बाद संज्ञान एप का इंटरफेस सामने आ जायेगा। इसे डाउनलोड और इंस्टाल करने का आप्शन सामने आयेगा। फिलहाल इस एप को प्ले स्टोर पर पांच स्टार में से औसत 4.6 की रेङ्क्षटग मिली है।
हिंदी के आप्शन से ज्यादा यूजफुल
एप की खासियत यह है कि यहां उपलब्ध करायी गयी जानकारी अंग्रेजी में तो है ही। लेकिन यदि आप अंग्रेजी की कम नॉलेज है तो भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। एप उपयोगकर्ता संजीत कुमार सिंह बताते हैं कि ङ्क्षहदी का आप्शन अपडेट होने के बाद यह यह एप बहुत उपयोगी बन जाएगा। रंजन अग्निहोत्री बताते हैं कि उन्होंने इस एप को डाउनलोड किया है। यहां तमाम तरह की इंफारमेशन मौजूद हैं। इसके चलते आपको पूरी जानकारी एक प्लेटफॉर्म पर मिल जाती है। यहां आपको पुराने और नए कानून में अंतर भी समझने का मौका मिल जाता है। यानी आपको जितनी जानकारी चाहिए उतनी ही मिलती है। आपको इंफारमेशन के सागर में गोता लगाकर सब कुछ नहीं खोजना है। ओवरआल इसका यूज चीजों को सिंपल बनाता है। यह इसका बेस्ट पार्ट है।

यह जानकारियां उपलब्ध होंगी एप पर
एप में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023
भारतीय न्याय संहिता 2023
भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023
द रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स एक्ट 1957
द रेलवे एक्ट 1989, आरपीएफ रूल 1987
रेलवे प्रापर्टी एक्ट 1966 की सभी धाराओं को अध्यायवार डिटेल
भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में रेलवे के 531 सेक्शन और 39 चैप्टर
भारतीय न्याय संहिता के तहत 358 सेक्शन व 20 चैप्टर के अलावा हटाए गए, मोडीफाई हुए व नए सेक्शन

इस एप को डेवलप ही किया गया है कि कॉमनमैन को उसके मतलब की पूरी जानकारी एक क्लिक पर मिल जाए। हर हाथ में मोबाइल है तो इसे डाउनलोड और इंस्टाल करना बेहद ईजी है। इसके इस्तेमाल से पब्लिक को कानून ही सही जानकारी उपलब्ध होगी।
विजय प्रकाश पंडित
वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त