प्रयागराज ब्यूरो । सिविल लाइंस बस अड्डे पर नासिक से आए यात्री के साथ जहरखुरानी करने वाले दो लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है। दोनों जहरखुरानों ने यात्री से दोस्ती की, इसके बाद उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। जब यात्री बेहोश हो गया तो उसके बैग को लेकर दोनों भाग निकले। बैग में दो हजार रुपये और कागजात थे। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करके

ये है मामला

शाहपुर अंबेडकर नगर का रामदीन नासिक में रहता है। वह ट्रेन से प्रयागराज पहुंचा। इसके बाद अपने घर जाने के लिए वह सिविल लाइंस बस अड्डे गया। जहां पर उसे दो शख्स मिले। दोनों शख्स ने रामदीन से टांडा जाने की बात कही। कुछ देर में दोनों ने रामदीन से दोस्ती बना ली। इसके बाद एक शख्स कोल्डडिं्रक ले आया। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद रामदीन अचेत हो गया। होश में आने के बाद रामदीन ने सिविल लाइंस थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।

पुलिस ने आरोपितों को पकड़ा

सिविल लाइंस पुलिस ने इस मामले में सियाराम निवासी कंधई प्रतापगढ़ और दिनेश कुमार निवासी कंधई प्रतापगढ़ को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी सिविल लाइंस रोडवेज बस अड्डे के पास से की गई है। दोनों के पास से रामदीन से लूटी गई रकम और मोबाइल बरामद किया गया है। दोनों के खिलाफ सात सात केस अलग अलग थानों में दर्ज हैं। दोनों की गिरफ्तारी दारोगा अभय चंद्र, दारोगा रुपेश कुमार और मंजू गौतम ने की है।