प्रयागराज (ब्‍यूरो)। प्रयाग संगीत समिति द्वारा देशराज डॉ मेजर रणजीत सिंह की स्मृति में आयोजित 62वीं अखिल भारतीय संगीत प्रतियोगिता का शनिवार को शुभारंभ हो गया। आठ दिनो तक चलने वाली प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए देश भर से आर्टिस्ट पहुंचने लगे हैं। प्रोग्राम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित करके समिति के सचिव अरूण कुमार, रजिस्ट्रार प्रदीप कुमार, लेखाधिकारी राकेश कुमार, अपर निदेषक अजय कुमार, सहायक निदेषक प्रभाकर दयाल, अध्यापक सुनील मिश्रा ने किया। प्रार्थना एवं सरस्वती वन्दना गुरू महेश्वर दयाल के निर्देशन में प्रस्तुत की। उनके साथ तबले पर पूरन मिश्र, पैड पर सुनील मिश्र, हारिमोनियम पर अनिल कुषवाहा और बाँसुरी पर राजनाथ थे।

बांसुरी से शुरूआत
प्रयाग संगीत समिति के आडिटोरियम में चल रही प्रतियोगिता में पहला मुकाबला बांसुरी वादन का हुआ। सहायक निदेषिका उमा दीक्षित, वर्षा मिश्रा, अध्यापक सुनील कुमार मिश्रा, पं। छगन लाल, श्रवण कुमार भट्ट, सपना डे, नीतू मालवीय, सौम्या नन्दिनी, नन्दिता, अनिल कुशवाहा, रागिनी श्रीवास्तव, विनय कुमार, अतुल कुमार, विजय कुमार, अमित कुमार, सपना डे, मंजू श्रीवास्तव, सुमन, मनोज मालवीय आदि उपस्थित रहे। संचालन सुनील गुप्ता, रागिनी श्रीवास्तव और विजय कुमार ने किया। रविवार को मेहता हॉल में प्रात:काल ख्याल, बाँसुरी, पखावज, गिटार, वायलिन व गजल प्रतियोगिता होगी।