प्रयागराज (ब्‍यूरो)।
सड़क, परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार की ओर से गंगा नदी पर बनाए जा रहे फाफामऊ सिक्सलेन ब्रिज के निर्माणाधीन कार्यों का बुधवार को कमिश्नर विजय विश्वास पंत ने निरीक्षण किया। उनके साथ प्रोजेक्ट डायरेक्टर एवं सभी संबंधित अधिकारी भी थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि दस दिसंबर तक स्टील ब्रिज का काम पूरा करा लिया जाए।

दो दिन में काम शुरू करें
कमिश्नर ने महाकुंभ 2025 के दृष्टिगत प्रस्तावित अस्थायी स्टील पाइप ब्रिज के कार्यों की प्रगति समीक्षा करते हुए ब्रिज के अलाइनमेंट एवं बेली एसटीपी से फाफामऊ की ओर जाने वाले इसके रास्ते को देखा। उन्होंने गंगा में तटबंध के लिए चल रहे रेत ड्रेङ्क्षजग के कार्यों को देखा तथा विभागीय अधिकारियों को अगले दो दिनों में अस्थायी ब्रिज का निर्माण प्रारंभ करते हुए उसे अनिवार्य रूप से 10 दिसंबर तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। अस्थायी ब्रिज के अलाइनमेंट को समझने के लिए उन्होंने नाव से जिस स्थान पर ब्रिज बनना है, उसका दौरा भी किया तथा गंगा की गहराई एवं अन्य संबंधित आवश्यक जानकारी ली। इस क्रम में मैटेरियल स्टैङ्क्षकग यार्ड का भी निरीक्षण किया। फैब्रिकेशन यार्ड में कार्यों का अवलोकन करते हुए उन्होंने स्टील पाइल ब्रिज की डिजाइन एवं ड्राइंग संबंधित जानकारी ली। ब्रिज निर्माण में प्रयोग होने वाली सामग्री एवं उपकरणों की खरीद तथा अब तक कितना मैटेरियल साइट पर आ चुका है, उसे भी जाना।