प्रयागराज (ब्‍यूरो)। ब्राह्मण महिला परिषद के सदस्यों ने शहर के एक होटल में तीज पर्व सेलीब्रेट किया। इस मौके पर गीत, संगीत के साथ स्टेट परफारमेंस की मोहक प्रस्तुतियां हुईं। रेखा अवस्थी ने सदस्यों को पौधे वितरित किये गये। चीफ गेस्ट डॉ वंदना बंसल और स्वतंत्र दीदी रहीं। अंजू के क्रिएटिव गेम प्लान ने सदस्यों को खासा प्रभावित किया। दीप प्रज्जवलन अध्यक्ष राजलक्ष्मी शुक्ला ने किया।

गणेश वंदना और गायत्री मंत्र के जाप के बाद प्रस्तुतियों की शुरुआत हुई। रीना पांडे ने भगवान शंकर और मनीषा मिश्रा गौरी का वेश धरकर स्टेज पर आयीं तो माहौल जीवंत हो उठा। स्वतंत्र शर्मा ने कजरी की प्रस्तुति दी। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में शास्त्रों से संबंधित प्रश्न पूछे गए और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अर्चना, नंदिता, रश्मि शुक्ला मिश्रा, किरण शुक्ला, ममता वाजपेई, दीपा मिश्रा, पूनम पाण्डेय ने अपने नृत्यु से 'आया सावन झूम केÓ को लाइव कर दिया। चंद्र भाभी, अंजू, सुनीता, उषा त्रिपाठी, शशि शुक्ला, अनीता, शन्नो, मंगला मिश्रा व रेखा मिश्रा ने गीतों की प्रस्तुति से सावन के बरसने का फील कराया। इस मौके पर मृदुल त्रिपाठी और अंजली शुक्ला के योगदान की खुले मन से प्रशंसा की गयी जो तैयारियों के चक्कर में खुद प्रोग्राम एंज्वॉय करने को किनारे रख देती हैं। राजलक्ष्मी त्रिपाठी ने प्रोग्राम का संचालन किया। मेम्बर्स ने रचना शुक्ला के योगदान को नमन करते हुए शुक्रिया अदा किया।