-आगरा ग्वालियर हाइवे सेवला चौराहा
-समय 12.16
-कोई पुलिस कर्मी तैनात नहीं
-चौराहे पर अवैध कब्जा ऑटो और ई रिक्शा बेतरबीन

-हाइवे पर दोनों तरफ ऑटो और ई रिक्शा खड़े थे। बमुश्किल 5 फीट जगह ही हाईवे पर बची थी जहां से वाहन गुजर रहे थे। हर पांच मिनट बाद कोई न कोई ऑटो चालक हाईवे पर ऑटो लगा कर सवारियां भरता और इससे जाम लग जाता। लेकिन बेपरवाह ऑटो चालक यहां खुलेआम सड़क पर कब्जा कर के खड़े थे। बची कसर फल और अन्य रेहडिय़ों वालों ने पूरी कर दी यहां हाईवे पर दिन भर यही हालत रहते हैं।

मधूनगर चौराहा
12.30
-दो होमगार्ड तैनात
-बेखौफ ई रिक्शा चालक ट्रैफिक जवान मूकदर्शक

हाईवे पर एक सिटी बस और एक रोडवेज एक साथ खड़े हो कर सवारियां उतार चढ़ा रहे थे। सामने की तरफ ऑटो और ई रिक्शा खड़े हुए थे। जो लगभग आधी से अधिक सड़क पर कब्जा किए हुए थे। चौराहे पर लगभग 20 से अधिक ई रिक्शा चालक खड़े हुए थे। जब हमने फोटो खींचा तो होमगार्ड को शक हुआ हमें देखकर दोनों लोग ऑटो और ई रिक्शा को हटाने की प्रयास करने लगे। लेकिन एक भी ऑटो और ई रिक्शा चालक इधर से उधर नहीं हुआ।

एमजी रोड
-प्रतिबंध के बाद भो दौड़ रहे ऑटो और ई रिक्शा
-एमजी रोड पर ऑटो और ई रिक्शा पर पूरी तरह प्रतिबंधित है एमजी रोड पर जगह जगह आईटीएम एस के तहत कैमरे लगे हुए हैं। ट्रैफिक पुलिस के अलावा अन्य पुलिसकर्मी भी यहां तैनात रहते हैं। वावजूद इसके एमजी रोड प्रतिबंधित ई रिक्शा और ऑटो दौड़ते हुए दिखाई दिए।

-12.37 कलेक्ट्रेट चौराहा सवारियों से भरा ऑटो
-12.38 इसी चौराहे पर दो ई रिक्शा चालक सवारियां बिठा रहे थे
-12.39 कलेक्ट्रेट के सामने एक और ऑटो सवारियां लेकर गुजर रहा था। थोड़ी सी दूर जाने के बाद धाकरान चौराहे पर एक और ई रिक्शा जा रहा था। एक और मिनट वहां रुके यहां एक मिनट में एक के बाद एक कुल छह ऑटो और ई रिक्शा गुजर गए।

मारुति एस्टेट चौराहा
-12.49
-एक मिनट की रेड लाइट में 25 से अधिक वाहनों ने ब्रेक की ट्रैफिक लाइट

-जब हमारी टीम मारुति एस्टेट चौराहे पर पहुंची। तो यहां एक मिनट की रेड लाइट थी। हमारी टीम वहां रुक गई तो लोगों ने रेड लाइट ब्रेक कर गुजरना शुरू कर दिया। जब हमने गिनती चालू की तब तक एक मिनट की रेड लाइट को 25 से अधिक वाहन क्रॉस कर चुके थे।

शास्त्रीपुरम चौराहा
-1 बजे
-पुलिस चौकी सामने फिर भी कोई ट्रैफिक रूल्स फॉलो नहीं

-एक बजे के करीब हम आगे बढ़े तो शास्त्रीपुरम चौराहे पर रेड लाइट थी। चौराहे पर ट्रैफिक बेतरबीन तरीके से गुजर रहा था। लेकिन कोई रुकने को तैयार नहीं था। ट्रैफिक रूल्स क्या ही मानते। हालांकि रेड लाइट के ठीक सामने पुलिस चौकी भी है। बावजूद इसके यहां कोई ट्रैफिक रूल्स नहीं हैं।

सिकंदरा चौराहा
-2.15
-एनएच 19 पर ऑटो का कब्जा
पुलिस पिकेट तैनात

-सिकंदरा चौराहे पर अकबर टॉम्ब के ठीक सामने पुलिस पिकेट है। जहां चार से पांच की संख्या में होमगार्ड बैठे हुए थे। सामने ही करीब एक दर्जन से अधिक ऑटो खड़े हो कर सवारियां उतार चढ़ा रहे थे। हमें देखकर होमगार्ड को कुछ शक हुआ तो खड़े हो कर ऑटो की तरफ चले गए। लेकिन इससे भी उन पर कोई फर्क नहीं पड़ा। लगभग आधे से अधिक सड़क पर ऑटो खड़े हुए थे।

पिछले दिनों से शहर में ट्रैफिक रूल्स ब्रेक करने वालों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। कई बार जागरूकता अभियान भी चलाया जाता है। फिर भी जो लोग नहीं सुधरते उनके लिए समय- समय पर अभियान चला कर कार्रवाई की जाएगी।
सैयद अरीब अहमद एसीपी ट्रैफिक