कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Sonakshi Sinha Raksha Bandhan: रक्षाबंधन पर भी नहीं पिघला सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव और कुश का दिल, कलाई सूनी रहने की वजह से क्या टूट गए एक्ट्रेस संग सारे रिश्ते? रक्षा बंधन पर एक बहन के होते कभी भी भाई की कलाई सूनी नहीं रह सकती है। हालांकि, सिन्हा परिवार में कुछ अलग ही टेंशन चल रही है। सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की शादी में शामिल नहीं होने वाले उनके दोनों भाई लव सिन्हा और कुश सिन्हा को लेकर फैंस को काफी सारी उम्मीदें थी कि, रक्षाबंधन के दिन इन तीनों भाई बहनों की बीच की सारी दूरियां मिट जाएगी। हालांकि, ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

क्या भाईयों ने तोड़ दिए सोनाक्षी संग सारे रिश्ते?
वहीं दूसरी ओर सोनाक्षी सिन्हा अपने पति जहीर इकबाल के साथ रक्षा बंधन के त्यौहार से पहले ही न्यूयॉर्क घूमने निकल गई हैं। रिसेंटली सोनाक्षी ने एक पोस्ट शेयर कर बताया था कि, वो जल्द ही अपने तीसरे हनीमून पर जाएंगी। इसी बीच अब एक्ट्रेस ने अपने न्यूयॉर्क वेकेशन से कुछ फोटो इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी शेयर की हैं। वैसे बता दें कि, सोनाक्षी की शादी के कुछ दिन बाद ही उनकी मां और भाई ने उन्हें सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था। रक्षा बंधन पर भी तीनों भाई बहन का एक दूसरे को विश न करना, उनके रिश्ते में भारी भरकम कलेश को इंडिकेट कर रहा है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk