कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Sonakshi Zaheer Wedding Unseen Video: हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड जहीर इकबाल को सात साल तक डेट करने के बाद फाइनली उनसे शादी रचा ली। एक्ट्रेस ने 23 जून को अपने बांद्रा वाले बंगले में जहीर के साथ रजिस्टर्ड मैरिज की और उसी दिन शाम को एक ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी होस्ट की। रिसेंटली शत्रुघ्न सिन्हा ने सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म एक्स पर सोनाक्षी और जहीर की शादी और रिसेप्शन की कुछ अनसीन फोटो और वीडियो शेयर किए हैं।

शादी में सोनाक्षी की ग्रैंड एंट्री
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने पहले पोस्ट में शादी और रिसेप्शन पार्टी के कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए है। जिसमें मंत्रोच्चारण के साथ कन्यादान करते हुए शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा अपनी बेटी सोनाक्षी का हाथ जहीर इकबाल को थमा रहे हैं। वहीं दूसरी वीडियो में एक्ट्रेस की ग्रैंड एंट्री होती नजर आ रही है, जब सोनाक्षी हॉल में एंट्री करती हुई रजिस्टर्ड मैरिज करने के लिए जा रही हैं। इसके अलावा शत्रुघ्न सिन्हा ने दो फोटो पोस्ट की हैं, जिसमें कपल शत्रुघ्न सिन्हा, पूनम सिन्हा और सिन्हा परिवार की बहु तरुणा सिन्हा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

खुशी से रो पड़ी सोनाक्षी
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने दूसरे पोस्ट में शादी और रिसेप्शन पार्टी के अनसीन फोटो और वीडियो शेयर की है। पहली वीडियो में कपल की रिसेप्शन पार्टी की शाम की रौनक देखी जा सकती है। इसके अलावा कपल और सिन्हा परिवार की कुछ फोटो हैं। बात करें दूसरी वीडियो की तो उसमें सोनाक्षी काफी इमोशनल दिख रही हैं। रजिस्टर्ड मैरिज के पेपर पर अपना थंबप्रिंट लगाने के बाद सोनाक्षी जोर से रोने लगती हैं, तब उन्हें उनकी मां संभालती है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk