डाॅ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिषाचार्य और वास्तुविद)। Shardiya Navratri 2021 : शारदीय नवरात्रि का प्रारम्भ 7 अक्टूबर से शुरु हो रहा है। यूं तो हिंदू धर्म में साल में चार बार नवरात्रि आते है परन्तु चैत्र माह के नवरात्रि एवं अश्विन माह के नवरात्रि अधिक महत्वपूर्ण है और लोग इसको धूम-धाम से मनाते है। घरों में पूजा एवं अर्चना करके लोग मां की आराधना करते है। नवरात्रि में हर दिन देवी के अलग-अलग रूपों शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, मां चन्द्रघंटा, कूष्माण्डा, स्कंदमाता, माता कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री मां की विशेष पूजा-अर्चना होती है। ऐसे में इस बार 7 अक्टूबर यानी कि आश्विन माह की प्रतिपदा तिथि के दिन कलश स्थापना की जाएगी। नवरात्रि में कलश स्थापना का विशेष महत्व होता है। कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 17 मिनट से 7 बजकर 07 मिनट तक रहेगा। वहीं 15 अक्टूबर को दशहरा मनाया जायेगा।

नौ दिनों तक धरती पर विराजमान रहती
शारदीय नवरात्रि में देवी मां के विभिन्न रुपों का उनके स्वभावानुसार पूजा की जाए और नौ दिनों का व्रत रखा जाए तो विशेष कृपा बरसती है। मान्यता है कि मां इन नौ दिनों तक धरती पर विराजमान रहती है। भक्तगण यदि इनकी पूजा अर्चना मन से करते है तो विशेष फल की प्राप्ति होती है। बंगाल में मान्यता है मां देवी अपने मायके आती है और नौ दिनों तक रहती है इसलिए उनके भोग में भिन्न-भिन्न तरह के पकवान बनाये जाते है और उनका भोग लगाया जाता है। मां का श्रृंगार होता है एवं उनका आह्वान भी किया जाता है। इसके बाद सभी प्रसाद वितरण किया जाता है।

इस वर्ष 8 दिन ही होगें नवरात्रि
शारदीय नवरात्रि इस बार 9 दिन के बजाय 8 दिन के ही होंगे। इस बार चतुर्थी एवं पंचमी तिथि एक साथ पड़ रही है यानि दो तिथियां एक साथ पड़ने पर एक दिन घट रहा है। वहीं इस बार मां दुर्गा डोली पर आ रही हैं और उनकी विदाई हाथी पर होगी। देवी भागवत पुराण के अनुसार नवरात्रि का शुभारंभ यानी कि देवी दुर्गा का आगमन जब गुरुवार या शुक्रवार को हाेता है तो वह डोली पर आती है। हालांकि मां के डोली पर आगमन को लेकर माना जाता है इससे देश-दुनिया में राजनीतिक उथल-पुथल, प्राकृतिक आपदाएं और महामारी फैलने की आशंका बनी रहती है।

Shardiya Navratri 2021 : नवरात्रि में किस दिन पहनें काैन सा रंग, यहां पढ़ें नाै रंगों का महत्व

Shardiya Navratri 2021 : मां दुर्गा का आगमन पालकी पर और प्रस्थान हाथी पर होगा, जानें कलश स्थापना की विधि और शुभ समय
Shardiya Navratri 2021 : 7 अक्टूबर से नवरात्रि का शुभारंभ, जानें इतिहास-महत्व और किस दिन होगा देवी के किस रूप का पूजन

Shardiya Navratri 2021: कलश स्थापना व नाै दिन की पूजा में क्या चीजें हैं जरूरी, ये है नवरात्रि की पूजन सामग्री