कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Ratan Tata Successor: रतन टाटा के निधन के बाद कौन संभालेगा टाटा ग्रुप की 100 कंपनियां? आखिर कौन संभालेगा उनका 3800 करोड़ का साम्राज्य? टाटा ग्रुप के चेयरमैन रतन नवल टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने बुधवार देर रात करीब 11 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल की इंटेंसिव केयर यूनिट में अंतिम सांस ली। टाटा ग्रुप की स्थापना करीब 150 साल पहले 1868 में जमशेदजी नौशेरजी टाटा ने की थी। आज की डेट में ग्रुप की 100 से ज्यादा कंपनियां हैं, जो रसोई में नमक-मसालों से लेकर सड़क पर चलने वाली गाड़ी और आसमान में सफर कराने वाली एयरलाइंस तक टाटा ग्रुप मौजूद है।

कौन संभालेगा टाटा ग्रुप की 100 कंपनियां?
इतना ही नहीं देश की जीडीपी में टाटा ग्रुप की 2% हिस्सेदारी है। रतन टाटा 1991 में टाटा ग्रुप के चेयरमैन बने थे। जिसके बाद 2012 में उन्होंने रिटायरमेंट ले लिया था। हालांकि उन्होंने 2017 में फिर से ग्रुप को संभाला लिया था। इसके बाद उन्होंने ग्रुप की कमान अपने विश्वसनीय नटराजन चंद्रशेखरन को दे दी थी। रतन टाटा के बाद ग्रुप की जिम्मेदारी टाटा परिवार की अगली पीढ़ी के हाथ में आ सकती है। टाटा परिवार की अगली पीढ़ी में नेविले, लीह और माया टाटा शामिल हैं, ये तीनों रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल नवल टाटा के बच्चे हैं। नोएल टाटा को भी यह जिम्मेदारी मिल सकती है, लेकिन इसकी संभावना बेहद कम है।

National News inextlive from India News Desk