कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Raha Kapoor video: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की लाडली बेटी राहा इस वक्त फैंस की फेवरेट स्टारकिड है। राहा कपूर के जब भी कोई वीडियो या फोटो सामने आती है, वो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो जाती है। लिटिल प्रिंसेस कभी अपने पापा तो कभी अपनी मम्मी की गोद में नजर आती है। इस वक्त राहा अपने मम्मी-पापा और दादी के साथ घूमने निकली है। एयरपोर्ट से उनकी एख क्यूट वीडियो सामने आई हैं। जिसमें राहा आलिया भट्ट की गोद में नजर आ रही है। हालांकि, वो जैसे ही अपनी दादी नीतू कपूर के देखती है। तो खुशी से उछल पड़ती हैं।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

दादी को देख खिलखिलाई राहा
सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। सामने आए वीडियो में आलिया भट्ट राहा कपूर को गोद में लिए खड़ी हैं। वहीं उनके बगल में रणबीर कपूर खड़े हैं। तभी वहां पर नीतू कपूर की एंट्री होती है, जिन्हें देखते ही राहा काफी एक्साइटेड हो जाती है और अपनी दादी नीतू कपूर से बातें भी करती है। इसी दौरान वो अपने हाथों से क्यूट एक्शन करते भी दिखाती है। नीतू कपूर भी राहा को काफी प्यार दुलार करती नजर आईं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk