कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Kar Diya 2024 Mein Murder: दिल्ली में एक दिलदहलाने वाला मामला सामने आया है। दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में एक 55 वर्षीय डॉक्टर के मर्डर के आरोप में एक 17 साल के एक लड़के को अरेस्ट किया गया है। पुलिस के अनुसार, घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी ने सोशल मीडिया पर अपनी एक पिक्चर और कैप्शन के साथ एक मैसेज पोस्ट किया, "कर दिया 2024 में मर्डर"। घटना कालिंदी कुंज के नीमा अस्पताल में हुई, जहां यूनानी चिकित्सा के डॉक्टर जावेद अख्तर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी किशोर अपने पैर के अंगूठे में मामूली चोट के ट्रीटमेंट के लिए अपने एक दोस्त के साथ क्लिनिक पहुंचा था। पुलिस ने खुलासा किया कि आरोपी दावा किया था कि डॉक्टर ने उससे अधिक पैसे लिए, जिसके कारण उसने अटैक किया। वहीं इस मर्डर में शामिल दूसरा किशोर फिलहाल फरार है, जबकि पुलिस ने गोलीबारी में इस्तेमाल हथियार बरामद कर लिया है। दोनों लड़के एक ही मोहल्ले के रहने वाले हैं।

डॉक्टर के केबिन में घुस गए
वहीं अस्पताल के कर्मचारियों ने बताया कि दोनों लड़के गुरुवार देर रात इलाज के लिए क्लिनिक आए थे। एक ने अपने पैर के अंगूठे के लिए ड्रेसिंग मांगी, जिसका इलाज भी पिछली रात अस्पताल में हुआ था। ड्रेसिंग के बाद, लड़कों ने प्रिस्क्रिप्शन मांगा और डॉक्टर के केबिन में घुस गए। कुछ देर बाद, अस्पताल के कर्मचारी गजाला परवीन और मोहम्मद कामिल ने गोली चलने की आवाज सुनी। वे डॉक्टर के केबिन में पहुंचे, तो देखा कि डॉक्टर अख्तर सिर में गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस मामले के सिलसिले में पुलिस ने एक महिला नर्स और उसके पति से भी पूछताछ की है। यह घटना कोलकाता में हाल ही में हुए एक मामले के बाद हुई है, जहां एक डॉक्टर के साथ दुष्कर्म किया गया और उसकी हत्या कर दी गई, जिसके बाद पूरे देश में स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा बढ़ाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन हुए।

National News inextlive from India News Desk