कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Sonakshi Sinha Zaheer Iqbal Unseen Video: हीरामंडी एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल से 23 जून को शादी रचाई थी। एक्ट्रेस ने भले ही काफी सिंपल तरीके से शादी की हो, लेकिन कपल की शादी लंबे समय तक सुर्खियों में छाई रही। यहीं नहीं पूरे देश में एक्ट्रेस के अलिशान रिसेप्शन की भी खूब चर्चे हुई। फिलहाल एक्ट्रेस अपनी मैरिड लाइफ एंजॉय कर रही हैं और सोशल मीडिया पर अपनी शादी की अनसीन फोटो और वीडियो शेयर कर रही हैं। रिसेंटली सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने रिसेप्शन का एक फुल वीडियो शेयर किया है, जिसमें हनी सिंह की लाइन परफार्मेंस से लेकर रेखा के इमोशनल होने तक के कई कैंडिड मोमेंट्स हैं।

सोनाक्षी सिन्हा द्वारा शेयर किए गए इस वीडियो में कपल काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं उनका परिवार और उनके दोस्तों को भी जमकर मस्ती करते देखा जा सकता है। इस नए वीडियो में सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल दोनों अपने रिसेप्शन में जमकर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा कि, शादी एएसएमआर। महसूस करिए, एंजॉय करिए…जैसे हमने किए। सभी दोस्तों, परिवार वालों और टीम को हमारी शादी परफेक्ट बनाने के लिए शुक्रिया!!! सोना और जहीर की शादी…एक एपिक पार्टी तो बनती है बॉस!!!"

sonakshi sinha और zaheer iqbal ने शेयर किया शादी का नया वीडियो,फैंस बोले - 'है ये शाम मस्तानी'

सोनाक्षी को देख इमोशनल हुईं रेखा
सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की रिसेप्शन पार्टी में एक से बढ़कर एक फिल्मी सितारों ने शिरकत की थी। जैसे की सलमान खान, अरबाज खान, हनी सिंह, काजोल, अदिति राव हैदरी, सिद्धार्थ, सुशांत दिवगीकर, हुमा कुरैशी, आयुष शर्मा, अनिल कपूर, साकिब सलीम और राजकुमार राव आदि। वहीं वीडियो की एक क्लिप में एक्ट्रेस रेखा को इमोशनल होते भी देखा गया। जिसे देख सोनाक्षी रेखा को कहती हैं- "रोना मत, रोना मत।" इसके अलावा सोनाक्षी सिन्हा के रिसेप्शन में उनके बेस्ट फ्रेंड और रैपर हनी सिंह ने लाइव परफॉर्मेंस भी दी थी।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk