कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। COLDPLAY Concert In Mumbai: 18, 19 और 21 जनवरी को मुंबई में परफॉर्म करेगा COLDPLAY बैंड। मुंबई के होटलों में 3 रात का किराया 5 लाख रुपये! जी हां, रिसेंटली जब अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी मुंबई में हुई थी। तब भी शहर के होटलों के रेट कई गुना बढ़ गए थे। जिसके बाद अब एक बार फिर मुंबई के 5 स्टार होटलों का किराया काफी बढ़ गया है। ब्रिटेन का रॉक बैंड कोल्डप्ले, जो इस वक्त सबसे ज्यादा ट्रेंड कर रहा है। ये बैंड अगले साल 18, 19 और 21 जनवरी को नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में परफॉर्म करने वाला रहा है।

View this post on Instagram

A post shared by inextlive (@inextlive)

अब नहीं मिल रहे एक भी रूम
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो डीवाई पाटिल स्टेडियम के आसपास के सारे फाइव स्टार होटल 18, 19 और 21 जनवरी के लिए पूरी तरह बुक हो चुके हैं। जो तीन रात का 5 लाख रुपये तक चार्ज कर रहे हैं। वैसे अमूमन इन होटलों का किराया एक रात के लिए 7 से 30 हजार के बीच होता है। इनके अलावा आसपास के इलाकों में भी एक भी रूम अवेलेबल नहीं है। कोल्डप्ले ने पहले मुंबई में दो शो की अनाउंसमेंट की थी। लेकिन इस लाइव कंसर्ट के टिकट कुछ ही मिनट में बिक गए और टिकटों की मारामारी शुरू हो गई। जिसके बाद अब कोल्डप्ले ने 21 जनवरी को अपने तीसरे शो की अनाउंसमेंट की है।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk