कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। मलाइका और अर्जुन दोनों को हाल ही में इंडिया काउचर वीक 2024 में डिजाइनर कुणाल रावल के फैशन शो में देखा गया। शो के दौरान दोनों काफी दूर दूर बैठे थे और एक दूसरे को इग्नोर करते दिखे। इग्नोरेंस को देखकर अब सभी को ऐसा ही लग रहा है कि दोनों वाकई अलग हो गए हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक दोनों इवेंट में कई बार एक दूसरे के सामने से गुजरे लेकिन बातचीत नहीं हुई। एक तरफ जहां अर्जुन कपूर को कुछ फैंस के साथ फोटोज क्लिक करवाते हुए देखा गया। वहीं मलाइका उनके पीछे से चुपचाप निकल गईं। इवेंट के दौरान मलाइका ने व्हाइट कलर का आउटफिट पहना था जबकि अर्जुन ब्लैक कलर की शेरवानी में दिखे।
एयरपोर्ट पर दिखे थे दोनों
आपको बता दें कि इससे पहले दोनों को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया था। उस समय इनके फैंस को लगा था कि दोनो के बीच में शायद सब कुछ ठीक हैं और दोनों वेकेशन पर जा रहे हैं। इन सब के बीच अब जो फैशन शो का वीडियो सामने आ रहा है,उससे एक बार फिर दोनों के ब्रेकअप की अटकलें तेज हो गई हैं। इससे पहले भी दोनो सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट करते रहे हैं, लेकिन इस बार ऐसा लग रहा है कि दोनों वाकई एक दूसरे से अलग हो गए हैं।

Bollywood News inextlive from Bollywood News Desk