Salman Khan Father: सलमान खान के पिता सलीम खान को गुरुवार सुबह बुर्का पहने महिला से धमकी मिली है। एक बुर्का पहने महिला ने सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?


कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Salim Khan Got Threat About Lawrence Bishnoi: सलमान खान के पिता सलीम खान को गुरुवार सुबह एक बुर्का पहने महिला से धमकी मिली है। जी हां, जब सुबह सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर निकले तब उसी समय गैलेक्सी अपार्टमेंट की तरफ से स्कूटी पर एक शख्स जा रहा था। उस आदमी के पीछे एक महिला भी बैठी थी, जिसने बुर्का पहना हुआ था। कुछ देर बाद उस बुर्के वाली महिला ने यू-टर्न लिया और सलीम खान के पास आकर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?

लॉरेंस बिश्नोई को भेजूं क्या?
इस मामले के बारे में तुरंत पुलिस को जानकारी दी गई। पुलिस फिलहाल स्कूटी वाले की तलाश में जुटी है, और सेक्शन 353(2) 292 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि, "पुलिस फिलहाल संदिग्धों की पहचान करने के लिए इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रहे हैं। जांच जारी है और हम उन्हें खोज रहे हैं।" बता दें कि इस साल शुरुआत में सलमान खान के घर पर भी फायरिंग हुई थी। जिसकी जिम्मेदारी खुद लॉरेंस बिश्नोई ने ली थी।

Posted By: Anjali Yadav