Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 8 September to 14 September 2024: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 8 सितम्‍बर से 14 सितम्‍बर 2024 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सिंहवृश्चिकधनुमकरकुंभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। वृषमिथुन राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय मिला-जुला रहे

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 8 September to 14 September 2024: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। जहाँ एक तरफ भाग-दौड़ के बाद भी कार्यों में शिथिलता बनी रहेगी इस बीच विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी सक्रिय बने रह सकते है जो जातक के लिए निरंतर चुनौतियाँ बनाये रख सकते है। खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए भी यह समय थोड़ा प्रतिकुल रहेगा। किसी खेल प्रतिस्पर्धा में जातक को सफलता न मिलने से चुनौतियो का सामना करना पड़ सकता है। जिसके कारण जातक थोड़ा दबाव महसूस कर सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे। सर्दी-जुखाम जैसी परेशानी का भी योग बन सकता है। इसलिए सावधानी बनाये रखे। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए पूंजी निवेश करने से बचे।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में थोड़ी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो कार्य बिगड़ सकते है सावधानी बनाये रखे यद्यपि शुक्र अपने मित्र राशि में है इसलिए थोड़ा संर्घषों के बाद कुछ महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है लेकिन चुनौतियाँ बनी रह सकती है। इस सप्ताह कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। चुनौतियों बाद ही पढ़ाई-लिखाई में अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। सुख-सुविधाओं में भी कमी आ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए पूंजी निवेश करने से बचे। किसी देवी की पूजा करने से परेशानी में राहत मिल सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतिपूर्ण बना रहेगा यद्यपि बुध थोड़ा अनुकूल है लेकिन मंगल की उपस्थिति जातक के लिए चुनौतियाँ बनाये रख सकती है इसलिए सावधानी बनाये रखे। घर-परिवार की कार्य-योजनाओं को आगे बढ़ाने में जातक को चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। निरंतर सक्रिय बने रहने से चुनौतियाँ थोड़ी कम हो सकती है। वाहन आदि सावधानीपूर्ण चलाये नही चोट-चपेट लग सकती है। इस सप्ताह विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी सक्रिय रहेंगे। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धियों से अनावश्यक तर्क-वितर्क हो सकता है जिसके कारण आपसी चुनौतियाँ बढ़ सकती है। मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने राहत मिल सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिला-जूला रहेगा। जातक छोटी-छोटी बातों को नजरंदाज करे नही तो जातक को चुनौतियोँ का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से भी बचे। इस सप्ताह पढ़ाई-लिखाई के प्रति भी थोड़ी उदासीनता की भी स्थिति बनी रह सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्य के न बनने से मन थोड़ा अशांत हो सकता है जिसके कारण चुनौतियाँ बढ़ सकती है। घर-परिवार में भी एक दूसरे के प्रति सदेंह बढ़ सकता है जिसके कारण जातक थोड़ा दबाव महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला है इसलिए सोच समझकर ही पूंजी निवेश करने से बचे। किसी देवी की पूजा करने से परेशानी से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ेगा। जात अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने के लिए सक्रिय बना रह सकता है। जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक यदि राजनीति में होगा तो बड़ा पद पाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको का भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी बढ़े पद पर पहुचने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। किसी देवी की पूजा करने से परेशानी से राहत मिल सकती है। गणेश जी की पूजा एवं सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेंगा। भाग-दौड़ का सकरात्मक परिणाम मिलेगा। मन उत्साहित बना रह सकता है। कभी-कभी कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के न बनने से जातक थोड़ा दबाव या चुनौतिय़ाँ महसूस कर सकता है इसलिए निरंतर सक्रिय बने रहे और अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने के लिए दूर-दृष्टि से कार्य करे। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। अपने कार्यों की सक्रियता और कुशलनीति कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जीवन की महत्वपूर्ण चुनौतियाँ को पटरी पर लाने जातक सफल हो सकता है। किसी देवी की पूजा एवं अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से चुनौतियाँ कम हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिला-जुला रहेगा। कार्य-योजनाओं का विस्तार करते समय दूर-दृष्टि से कार्य करे तभी स्थितियाँ अनुकूल एवं पटरी पर आ सकती है। निरंतर क्रियाशील बने रहने पर जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। साहित्य,कला,संगीत में रूचि बढ़ सकती है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा तो कार्य को संपन्न करने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगढ़ता आ सकती है। कल्पना लोक में भ्रमण करने के कारण जातक नई सोच को विस्तार दे सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला है इसलिए सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करे। चन्द्रमा का मंत्र एवं शिव जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक सक्रिय बना रह सकता है। अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने की दिशा में जातक अधिक सक्रिय भूमिका निभा सकता है। छात्रों के लिए समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। इस सप्ताह कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। जमीन-जायदाद से जुड़े जातक बड़ा लाभ कमाने में सफल हो सकते है। सरकारी सेवा में लगे जातक प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर प्राप्त कर सकते है। हनुमान चालीसा का पाठ एवं मंगल का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा यद्यपि थोड़ी-बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी दूर-दृष्टि से इन चुनौतियों को कम करने एवं पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह किसी महत्वपूर्ण कार्य को पटरी पर लाने के लिए जातक को अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है इसलिए जातक सक्रिय बना रह सकता है। इस सप्ताह जातक यदि दूर-दृष्टि से काम लेगा तो आर्थिक रूप से कई कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। घर-परिवार की भी कई चुनौतिपूर्ण स्थितियाँ भी पटरी पर आ सकती है। स्वास्थ्य संबंधित चुनौतियाँ भी दूर हो सकती है जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। विरोधी एव प्रतिस्पर्धी भी दूर हो सकते है जिससे जातक राहत महसूस कर सकता है। अधिक भाग-दौड़ एवं खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। कई तरह की चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है लेकिन स्थितियाँ निरंतर अनुकूल बनी रह सकती है। जिससे जातक अपनी स्थिति को मजबूत करने में सफल हो सकता है। घर-परिवार में भी अनुकूल स्थितयाँ बनी रह सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। कई तरह की चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। घर-परिवार के कार्यों में थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन जातक अपनी सक्रियता एवं दूर-दृष्टि से उन चुनौतियों को कम करने में सफल हो सकता है। निरंतर क्रियाशील बने रहने के कारण कई महत्वपूर्ण चुनौतियों को दूर करने में जातक को सफलता मिल सकती है। अभी स्थितियाँ थोडी चुनौतिपूर्ण बनी हुई है लेकिन कई महत्वपूर्ण कार्यों के पटरी पर आ जाने से चुनौतियाँ कम हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए चुनौतियाँ बनी रह सकता है अभी राहु, केतु के कारण चुनौतियाँ बनी हुई है लेकिन शुक्र की दृष्टि से कारण कार्यों में थोड़ी अनुकूलता आ सकती है। थोड़ी चुनौतियाँ भी कम हो सकती है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। कई तरह की कार्य-योजनायें जो रूकी हुई थी उसमें भी गातिशीलता आ सकती है इसलिए जातक को थोड़ा सक्रिय बने रहना होगा। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के साथ घुमने-फिरने का भी अवसर जातक को मिल सकता है। घर-परिवार में थोड़ा जिम्मेदारियों के साथ कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बढ़े लाभ की स्थिति बन सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जुला है इसलिए सोच-समझकर ही पूंजी निवेश करें।

Posted By: Inextlive Desk