Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 7 May to 13 May 2023: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 7 मई से 13 मई 2023 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह वृषमकरकुंभमीन राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है। मिथुनकन्या मीन राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 7 May to 13 May 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों पर कई ग्रहों का प्रभाव बना हुआ है। जहाँ बुध राहु जातक के लिए थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी करते है। जातक का मन आलस एव कार्य शिथिलता की और ले जाने वाली भूमिका निभाते है। जिससे जातक की सक्रियता एवं उत्साह प्रभावित होता है वहीं उच्च का सूर्य एवं गुरु बीच-बीच में सक्रिय एवं उत्साहजनक स्थिति बनायें रखने की भूमिका निभाने वाला ग्रह है। इन दोनों के प्रभाव के कारण जातक के जीवन में आने वाली शिथिलतायें कम होगी और जातक सक्रिय बना रहेगा। जातक के कार्य क्षेत्र का विस्तार होगा। कई तरह के दृष्टिकोण कार्य करने के बन सकते है। जिससे जातक प्रभावित होकर अपनी सक्रियता बनायें रख सकता है। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। कभी-कभी जातक के कार्यों का विस्तार होगा। नई जिम्मेदारियाँ वहन करने का योग बन सकता है। वहीं सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए चुनौतियों के साथ आगे बढ़ने का योग बन सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहने पर जातक स्थितियों को पटरी पर लाने और कार्यों को विस्तार देने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूँजी लगाने पर जातक के लिए अनुकूल स्थितियाँ बन सकती है। सूर्य को जल दे और गाय को हरा चारा खिलायें। इससे स्थितियाँ उत्साहजनक बनी रहेगीं।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनूकूल रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। कार्य योजनाओं को विस्तार देने में जातक सक्रिय भूमिका निभा सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन खरीदने का प्रयास कर सकता है। सुख सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव बन सकता है। एशो आराम एवं आनंदमय जीवन जीने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। कला संगीत से जुड़े जातकों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। बुटीक या फैशन डिजाइनिंग के कार्यों में लगे जातकों को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। कोई नई वस्तु खरीदने का लालसा जो वर्षों से बनी हुई थी उसके भी खरीदने का योग बन सकता है। किसी देवी की पूजा एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का मन अनावश्क भटकन की स्थिति से गुजर सकता है। प्रेम प्रसंग के चक्कर में जातक का अधिक व्यय हो सकता है। किसी से अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े का भी योग बन सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। कोई महत्वपूर्ण विषय के समझ में न आने या गलत करने पर जातक की आलोचना हो सकती है। जिससे जातक थोड़ा तनाव में आ सकता है। आपसी मतभेद से बचने का प्रयास करें । किसी से अनावश्यक तर्क-वितर्क न करें। नहीं तो लड़ाई-झगड़े का योग बन सकता है। खिलाड़ियों के भी समय अनुकूल नहीं है। किसी खेल प्रतिस्पर्धा में विजय न मिलने पर जातक को तनाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकूल नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बचें। थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी हानि का कारण बन सकती है।किसी देवी की पूजा एवं हनुमान चालीसा का पाठ करने से स्थितियाँ थोड़ी नियंत्रण में आ सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। सप्ताह का प्रारम्भ बहुत अनुकूल रहेगा। यद्यपि चन्द्र ग्रहण से जातक का मन थोड़ा तनावग्रस्त हो सकता है लेकिन सब मिलाकर स्थितियाँ पटरी पर बनी रह सकती है। सप्ताह के मध्य तक जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बन सकते है। सप्ताह के मध्य के बाद थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जातक के कार्यों में व्यवधान एवं तनावपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें। थोड़ी-सी असावधानी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। निरन्तर कार्ययोजनाओं की चिंता जातक को थोड़ा तनाव दे सकती है। कला संगीत से जुड़े जातकों के लिए भी यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य नहीं करेगा तो चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। जातक बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूंजी निवेश करें। थोड़ी-सी असावधान बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। शिव जी के दर्शन से स्थितियाँ थोड़ी अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि सूर्य अपनी उच्चतम राशि में है। लेकिन फिर भी कई ग्रहों की कुदृष्टि के कारण सूर्य थोड़ा बाधित है। इसलिए जातक को अधिक परिश्रम करके अपनी स्थिति को मजबूत करने का प्रयास करते रहना चाहिए। घर परिवार की स्थितियों में भी कभी-कभी चुनौतीपूर्ण घटना चक्र बन सकता है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। प्रमोशन आदि का योग बन सकता है। या किसी अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण हो सकता है। जिससे जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी सक्रिय हो सकते है जिससे जातक की कार्ययोजनाओं में विलम्ब की स्थिति हो सकती है। इस बीच थोड़ा स्वास्थ्य पर ध्यान बनायें रखें पेट में गैस या वायु विकार की स्थिति बन सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने से बचें। नहीं तो बड़ी परेशानी का योग बन सकता है। विद्यार्थियों का मन भी पढ़ाई-लिखाई में कम लगेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफलता न मिलने पर मन थोड़ा उदासीन हो सकती है। यदि जातक आयात-निर्यात से जुड़ा होगा तो उसमें भी जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है। अभी देश-विदेश की यात्रा करने से बचें नहीं तो यात्रा जनित परेशानी की स्थिति बन सकती है। विरोधी भी सक्रिय रहेगें। जो बीच-बीच में जातक के सामने चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। गाय को हरा चारा खिलाने से इससे चुनौतियाँ कम होगीं जातक को राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक के उत्साह में वृद्धि होगी। जातक कोई बड़ा कार्य करने की योजना बना सकता है। मन निरन्तर उत्साहित बना रहेगा। कार्य व्यापार में भी मन खूब लग सकता है। कार्यों को विस्तार देने मंर जातक सफल हो सकता है। जातक यदि सक्रिय रहेगा तो कई महत्वपूर्ण कार्य योजनाओं को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। वैसे इस राशि पर सूर्य की नीच दृष्टि एवं राहु गुरु की भी दृष्टि अच्छी नहीं है जिसके कारण विरोधी सक्रिय हो सकते है और जातक के सामने चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है। थोड़ी-सी असावधानी जातक के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो बड़ी से बड़ी चुनौतियों को लाने या साधने में सफल हो सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। किसी महत्वपूर्ण कार्ययोजना का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। किसी देवी की पूजा करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। यद्यपि चुनौतियाँ थोड़ी बन सकती है लेकिन जातक उन चुनौतियों को पटरी पर लाने में और साधने में सफल हो सकता है।कार्य-योजनाओं का विस्तार करने एवं उसे नई दिशा में में जातक को सफलता मिल सकती है। खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों से लड़ने और उन चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। सप्ताह के मध्य तक थोड़ी चुनौतियाँ बनी रह सकती है लेकिन इसके बाद चुनौतियाँ कम हो सकती है। जिससे जातक कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। जमीन जायजात के मामलों में उलझन एवं परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है लेकिन जातक अपनी कर्मठता एवं सूझ-बूझ से परेशानियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक सूझ-बूझ से कार्य करना होगा। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों समय मिलाजुला रहेगा। जहाँ शुक्र जातक की सुख-सुविधाओं में वृद्धि कर सकता है और भोग विलास के प्रति जातक को प्रेरित कर सकता है। वहीं मंगल कर्मठता कार्य की अधिकता एवं हर कार्य को सुव्यवस्थिति रुप से पूरा करने के दृष्टिकोण से जातक खूब परिश्रम कर सकता है। मन में कभी-कभी उलझन एवं कार्यों की अधिकता के कारण तनाव मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर पढ़ाई-लिखाई करेगा तो शौक्षिक स्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। आर्थिक दृष्टि से जातक अनेक तरह की चुनौतियों को सामना करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। जातक अपनी सूझृबूझ से एवं बौद्धिक क्षमता से व्यवसायिक मामलों में भी अपनी पकड़ बना सकता है। जातक यदि क्रियाशील बना रहेगा। तो हर चुनौतियों का सामना करते हुए। आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। धार्मिक यात्रा का भी योग बन सकता है। विष्णु की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। शनि की उतरती साढ़े-साती लम्बे समय तक जातक के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ बनायें रखेगीं। जातक यदि दूर-दृष्टि से कार्य करेगा तो हर कार्यों को पटरी पर लाने एवं साधने में सफल हो सकता है। निर्माण कार्यों से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है जातक यदि दूर दृष्टि से कार्य करेगा तो कोई बड़ा प्रोजेक्ट पाने में सफल हो सकता है। निर्माण कार्यों में सूझ-बूझ से अच्छी बचत करने में जातक सफल हो सकता है। निरन्तर क्रियाशील बने रहें और अपने कार्यों का विस्तार करते रहें। जिससे जातक की कार्ययोजना नये नये आयाम मिल सके। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है। बाजार एवं शेयर मार्केट में जातक यदि सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभघ अनुकूल रहेगा यद्यपि कार्य भार की स्थिति बढ़ सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को उत्तरोत्तर आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। शनि की साढ़े-साती का प्रभाव बना हुआ है।जिसके कारण कभी-कभी स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण बन सकती है । इसलिए चुनौतियों के साथ-साथ जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। ठेकेदारी का कार्यों से जुड़े जातकों के लिए संघर्षों के साथ आगे बढ़ने का प्रबल योग बन सकता है। ऑयल एवं मशीनरी सामानों का व्यवसाय करने वाले जातकों के लिए समय अनुकूल है। कोई महत्वपूर्ण कार्य बन सकता है जिससे जातक की आर्थिक स्थितियों में गुणात्मक सुधार हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट की दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। जातक यदि पूँजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति ब सकती है लेकिन सावधानी बनायें रखें। शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है लेकिन कठिनाईयाँ एवं बौद्धिक लोगों के द्वारा बनाई गई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। अध्ययन अध्यापन से जुड़े जातकों के लिए भी समय मिलाजुला रहेगा। जातक अपनी कार्ययोजनाओं को नये सिरे विस्तार यदि देगा तो उसमें जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि कुशल रणनीति से कार्य करेगा तो उसे बड़ी सफलता मिल सकती है। कार्य-व्यापार की दृष्टि से इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा बाजार की स्थितियों को भापकर जातक यदि पूँजी निवेश करेगा तो बड़ा लाभ पाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लग सकता है लेकिन अभी कोई बड़ा लक्ष्य प्राप्त करने में समय लग सकता है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा पर जाने का भी योग बन सकता है। गुरु मंत्र एवं विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल होगीं। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra