Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 6 August to 12 August 2023: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 6 अगस्‍त से 12 अगस्‍त 2023 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह मिथुनकर्ककन्या वृश्चिक मकर राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है।वृषतुला राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 6 August to 12 August 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। राहु एवं केतु का दबाव इस राशि पर अधिक है। इसलिए मानसिक उलझन बनी रह सकती है। कार्यों में भी व्यवधान एवं चुनौतियाँ आ सकती है। शनि की भी दृष्टि इस राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण बनी रह सकती है। कार्यों में बाधा एवं अनेक तरह की समस्यायें पैदा करने की भूमिका निभाने वाला ग्रह है। लेकिन इसी राशि में गुरु भी स्थित है जो कि हर तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए जातक को राहत पहुँचाता है। जातक के कार्यों में आने वाले व्यवधानों को कम करता है। कई विषम परिस्थितियों में आशा की किरण जगाता है और जातक को सक्रिय बनायें रखता है। जिससे जातक के जीवन में आने वाली चुनौतियाँ थोड़ा कम हो सकती है। जातक राहत में आ सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा मिला-जुला रहेगा। इसलिए बाजार में सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें। इस राशि वालों को विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से विषम परिस्थितियों से में कमी आ सकती है। वैसे राहु का दान करने से भी इस राशि वालों को राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। यद्यपि जातक की सक्रियता बनी रहेगी। भागदौड़ की अधिकता रहेगी। जातक सुख-सुविधाओं की वृद्धि करने में सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आ सकती है लेकिन खर्च की अधिकता के कारण जातक को चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। कभी-कभी शो-बाजी के कारण अधिक धन व्यय होने के कारण जातक तनाव में आ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। घर परिवार में भी कोई मांगलिक कार्य संपन्न होने का योग बन सकता है। अच्छे मकान एवं वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कभी-कभी भावावेश में अधिक पूँजी लगाने के कारण आर्थिक चुनौती का सामना करना पड़ सकता है लेकिन सोच-समझकर जातक अपने व्यवसाय को लाभप्रद बनाने में सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। घर परिवार के लोगों को आपस में जोड़कर किसी महत्वपूर्ण कार्य के लिए प्रेरित करने में जातक सफल हो सकता है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। बुध की अनुकूलता के कारण जातक अपनी सूझ-बूझ से कार्यों को विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। निरन्तर संघर्षरत रह कर जातक किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजना एवं प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर प्राप्त कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी जातक के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक अपनी बात-चीत की कला से लोगों को प्रभावित कर सकता है। आयात –निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण परियोजना से बड़ा लाभ मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी बड़ी प्रतियोगिता में जातक के सफल होने का योग बन सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। कई शुभ कार्यों का शुभारंभ हो सकता है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक अपनी कर्मठता से बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है।सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो कोई महत्वपूर्ण पद पाने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो उसको बड़ा लाभ मिल सकता है। सूर्य इस राशि में विराजमान है इसलिए इस राशि के जातक स्वाभिमान के लिए संघर्ष करते है और अपने सिद्धांतों से थोड़ा भी अडिग नहीं होते है। किसी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से करके अधिक लोकप्रियता प्राप्त करने में जातक सफल हो सकते है। लम्बे समय से चल आ रहे न्यायालय में विजय मिल सकती है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है और किसी महत्वपूर्ण चुनौती का अंत हो सकता है इस महादशा में जातक यदि चन्द्रमा का मंत्र एवं शिव जी की आराधना करेगा तो स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। जातक कई बड़ी चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है लेकिन खर्च की थोड़ी अधिकता बनी रहेगी। इसलिए लिए सतर्कता बनायें रखें। अधिक खर्च के कारण कभी-कभी चुनौती का सामना करना पड़ सकता है। इस सप्ताह इस राशि के जातक खूब परिश्रम करेगें। अपने परिश्रम एवं संघर्षों से हर स्थिति को पटरी पर लाने में सपल हो सकते है। खेल-कूद से जुड़े जातकों के लिए सप्ताह अनुकूल रहेगा। जातक किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता में सफल हो सकता है। जिससे जातक की ख्याति में वृद्धि हो सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह अनुकूल है। जातक को बड़े लाभ कमाने का अवसर मिल सकता है।यद्यपि थोड़ी बहुत चुनौतियाँ अभी बनी रह सकती है लेकिन उन चुनौतियों को कम करने में जातक सफल हो सकता है। जिससे जातक की आर्थिक स्थिति अनुकूल या पटरी पर आ सकती है। हनुमान जी की पूजा एवं सुन्दरकाण्ड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है और कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटर पर आ सकते है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को एक साथ संचालित करने में सफल हो सकता है। अपनी कार्य-योजना का विस्तार करने में और उसे ऊँचाई पर ले जाने में जातक को सफलता मिल सकती है। बीच-बीच में मन कभी-कभी थोड़ा अशांत हो सकता है लेकिन कार्यों के पटरी पर आने एवं विषम परिस्थितियों के सुगम होने से जातक की सक्रियता बढ़ सकती है और जातक अपनी कई कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह इस राशि के जातक अपनी बात-चीत की कला से लोगों को प्रभावित कर सकते है और किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी सप्ताह अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। किसी प्रतियोगी परीक्षा में जातक के सफल होने के योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनूकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। यद्यपि जातक की सक्रियता बनी रहेगी लेकिन विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों के दबाव के कारण थोड़ा चुनौती महसूस कर सकता है। कार्ययोजनाओं के विस्तार में भी थोड़ी कठिनाई आ सकती है। विरोधी भी सक्रिय हो सकते है। जो कि जातक के लिए समय-समय पर चुनौती खड़ी कर सकते है। इस बीच वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं तो कई बड़ी चुनौतियों के कारण जातक तनाव में आ सकता है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें. थोड़ी-सी लापरवाही बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है।विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल ने होने से जातक तनाव में आ सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक के सामने यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो अपाहिजों को काली वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को आगे बढ़ाने में सफल हो सकता है। जातक खूब परिश्रम करेगा। अपने परिश्रम से कई चुनौतियों को पार करता हुआ जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातको थोड़ी सावधानी बनायें रखनी होगी। थोड़ी-सी लापरवाही जातक को किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट को हाथ से निकल सकता है। खिलाड़ियों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। खेल-कूद में रुचि बढ़ सकती है। किसी महत्वपूर्ण खेल प्रतियोगिता में विजय मिलने से जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। शासन-प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या किसी महत्वपूर्ण स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने से जातक के सामने थोड़ी चुनौतियाँ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को अवसर में बदलकर जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से जातक को बड़ा लाभ प्राप्त हो सकता है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों के समय लगभग अनुकूल रहेगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों का सामना करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक यदि दूल-दृष्टि से कार्य करेगा तो कई तरह की बाधाओं को पार करते हुए जातक आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। एक तरफ जहाँ गुरु जातक के हर कार्यो को सुम बनाने की परिस्थिति तैयार करता है। वहीं राहु उन कारक्यों में अड़चने या व्यवधान खड़ा करके जातक में निराशा का भाव भी बनाता है। लेकिन समग्र दृष्टि से देखा जाये तो यह सप्ताह लगभग अनुकूल रहेगा। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से भी यह सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने से जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रतियोगिता की तैयारी में जातक योजनाबद्ध तरीके से प्रयास कर सकता है। गुरु का मंत्र एवं विष्णु जी की पूजा करने से स्थितायाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कभी-कभी स्वाभिमान के टकराहट के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। कई महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं का विस्तार करके जातक सफल हो सकता है। घर परिवार की महत्वपूर्ण चुनतियों का सामना करते हुए जातक हर परिस्थिति को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कभी-कभी घरेलू लड़ाई झगड़े के कारण जातक के सामने चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है लेकिन उन समस्याओं को पटरी पर लाने एवं उसे अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। घर परिवार की चुनौतीपूरण परिस्थिति को साधने में जातक को सफलता मिल सकती है। जमीन जायजात के खरीदने का अवसर जातक को मिल सकता है। मशीनरी सामानों से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्य क्षमता को बढ़ाने और विस्तार देने में सफल हो सकता है। पारिवारिक पृष्ठभूमि की अनुकूलता के कारण जातक हर चुनौती का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। देश-विदेश की यात्रा पर जाने का भी योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से जातक को बड़ा लाभ मिल सकता है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जातक कई तरह की योजनों को विस्तार देने का प्रयास कर सकता है लेकिन बीच-बीच में कार्यों में बाधा या चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है इसलिए सावधानीपूर्वक कार्यों को विस्तार देना होगा। विरोधी भी अपनी सक्रियता से जातक को परेशानी में डाल सकते है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कर्मठता से विरोधियों पर दबाव बनाने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक कई कार्ययोजनाओं को नये ढंग से शुरु कर सकता है या पुराने कार्ययोजना को और विस्तार दे सकता है। प्रेम संबंधों में भी प्रगाढ़ता आयेगी एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। जातक यदि सक्रिय बना रहेगा तो कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। भागदौड़ की भी अधिकता रहेगी लेकिन भागदौड़ से जातक स्थितियों को अनुकूल करने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है लेकिन उन चुनौतियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। मन कभी-कभी अशांत हो सकता है.लेकिन सोच-समझकर अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने पर जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पठन पाठन में मन लग सकता है। कभी-कभी जातक का मन अनावश्यक विषय वस्तुओं में लगने से थोड़ी चुनौतीपूर्ण मानसिक दशा से गुजरना पड़ सकता है। सोच-समझकर कार्यों को विस्तार देने में जातक को बड़ी सफलता मिल सकती है। धार्मिक स्थलों पर जाने का योग बन सकता है या किसी धार्मिक समारोह में जातक सम्मिलित होने या धार्मिक समारोह करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। गुरु का मंत्र एवं राहु का दान अपाहिजों को करने से विषम परिस्थितियाँ दूर हो सकती है और जातक की कई कार्ययोजनाओं को बल मिल सकता है।

Posted By: Chandramohan Mishra