Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 30 June to 6 July 2024: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 30 जून से 6 जुलाई 2024 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह मेषमिथुनसिंहवृश्चिककुंभ राशि वालों के लिए समय अनुकूल है। कर्कवृषतुलामीन राशियों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय मिला-जुला रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2024-Weekly Horoscope in Hindi 30 June to 6 July 2024: मेष (Aries)-(चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह भी इस राशि के जातकों का समय अनुकूल बना रहेगा। भाग्य और परिस्थितियाँ जातक का साथ देगी। ईष्ट-मित्रों का सहयोग जातक को मिलता रहेगा। जातक खूब परिश्रम करेगा। अपने परिश्रम से अपनी स्थिति को अनुकूल बनाने या पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। घर-परिवार के लिए स्थितियाँ अनुकूल है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़े या महत्वपूर्ण कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। धर्म-कर्म में भी जातक की रूचि बढ़ सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। अर्थिक स्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा से स्थिति अनुकूल हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय चुनौतिपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग-दौड़ बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता हो सकती है। कार्यों का समय से पूरा न होने का कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। अवश्यकता से अधिक खर्च होने के कारण आर्थिक चुनौतियाँ भी जातक को तनाव दे सकती है। घर-परिवार में आपसी कलह का योग बन सकता है। छात्रों के लिए भी यह सप्ताह चुनौतिपूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों में भी अविश्वास एवं उतार-चढ़ाव की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह अधिक खर्च से बचे नही तो आर्थिक चुनौतियाँ जातक को तनाव दे सकती है। किसी से अनावश्यक तर्क करने से बचे नही तो छोटी-छोटी बातों को लेकर जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह पूंजी निवेश करने से बचे नही तो हानि की स्थितियाँ बन सकती है। स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनाये रखे यदि चुनौतियाँ अघिक महसूस हो तो गुरूवार को पीली वस्तुओं का दान करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय बहुत अनुकूल रहेगा। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। इस सप्ताह जातक का महत्व बढ़ेगा। जातक अपनी बड़ी पहँचान बनाने में सफल हो सकता है। सरकारी सेवा में लगे जातको के लिए भी समय अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। अच्छे मकान या वाहन का सुख जातक को मिल सकता है। देश-विदेश घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। अनावश्यक भाग दौड़ एवं खर्च की अधिकता जातक को मानसिक तनाव दे सकती है। इस सप्ताह बहुत सूझ-बूझ से कार्य करने नही तो धोखा मिल सकता है। लेन-देन सावधानीपूर्वक करे उधार देने से बचे नही तो पूंजी फसने का योग बन सकता है। छात्रों के लिए भी समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण हो सकता है । पढ़ाई-लिखाई में मन कम लग सकता है। अनावश्यक भाग-दौड़ से बचे। घऱ-परिवार में भी आपसी सहयोग न मिलने से जातक तनाव महसूस कर सकता है । इस बीच ईष्ट-मित्रों का सहयोग जातक को कम मिल सकता है। व्यवासायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नही है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य भी जातक का साथ दे सकता है। जातक अपना महत्व बढ़ाने में सफल हो सकता है। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण पद पर पहँचने का योग बन सकता है। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो उसे प्रमोशान आदि का लाभ जात को मिल सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो लोक-प्रियता के साथ-साथ कोई बड़ा पद पाने में जातक सफल हो सकता है। इस सप्ताह घूमने-फिरने या देश-विदेश की यात्रा का अवसर जातक को मिल सकता है। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार कने में सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिसा-जूला रहेंगा। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचे नही तो लड़ाई-झगड़े जैसी स्थितियाँ बन सकती है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है लेकिन विरोधी भी सक्रिय रह सकते है इसलिए सावधानी बनाये रखे। इस सप्ताह अनावश्यक भाग-दौड़ से बचे। वाहन आदि सानधानीपूर्वक चलाये नही तो चोट-चपेट लग सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर ध्यान बनाये रखे। मौसमी बुखार या अन्य स्वास्थ्य संबंधित परेशानियाँ जातक को चुनौतियाँ दे सकती है। इस सप्ताह जातक अपनी सक्रियता बनाये रखे यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान करने से चुनौतियाँ कम हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग चुनौतिपूर्ण रहेगा। छोटी-छोटी बातों को लेकर जातक तनाव महसूस कर सकता है। घर-परिवार में भी आपसी कलह के कारण जताक चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। प्रेम आदि के चक्कर में सावधानी बनाये नही तो बदनामी का सामना करना पड़ सकता है। किसी के प्रति अवश्यकता से अधिक लगाव के कारण जातक तनाव मिल सकता है। अधिक खर्च होने के कारण जातक महसूस कर सकता है। इस बीच अनावश्यक भाग-दौड़ से या यात्रा से भी बचे। किसी महत्वपूर्ण बिन्दु पर अनुकूल परिस्थितियाँ न बनने से जातक तनाव महसूस कर सकता है। इस सप्ताह शुक्र का मंत्र करे इससे चुनौतियाँ कम हो सकती है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शुक्रवार को सफेद वस्तुओं का दान करने से राहत मिल सकती है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा जातक खूब परिश्रम करेगा। अपने परिश्रम से कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। जामीन-जायदाद खरीदने का योग बन सकता है। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा तो प्रमोशन या किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण खेल-प्रतिस्पर्धा में जातक को बड़ी विजय मिल सकती है। जिससे जातक की लोक-प्रियता में वृद्धि हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। हनुमान जी की पूजा या सुंदर कांड का पाठ करने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जूला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। वही कई महत्वपूर्ण कार्य धीरे-धीरे गति पा सकते है। घर-परिवार की जिम्मेदारियाँ बढ़ सकती है। परिवार एवं स्वंय की उन्नति की स्थितियाँ भी शिथिल बनी हुई है जिसके कारण जातक थोड़ा मानसिक उलझनों में रह सकता है लेकिन कुछ महत्वपूर्ण कार्यों के बनने से निराशा कम हो सकती है और उत्साह में वृद्धि हो सकती है। सूर्य के प्रभाव के कारण जातक जहाँ अपनी बड़ी पहचान बनाने में सफल हो सकता है। वहीं शुक्र के प्रभाव के कारण कार्यों का समय से पूरा न होने के कारण थोड़ा निराशा का भाव भी बढ़ सकता है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने में जातक को सफलता मिल सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिला-जूला रहेगा यद्यपि शनि की उतरती शाढ़े साती के कारण जातक की सक्रियता बड़ेगी। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल होगा। गुरू की नीच दृष्टि के कारण चुनौतियाँ बड़ सकती है और जातक तनाव महसूस कर सकती है। इस सप्ताह जातक को दूर-दृष्टि से कार्य करना होगा। कई विषम परिस्थितियों को पटरी पर लाने के लिए सक्रिय बने रहना होगा। तभी स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है। घर-परिवार की जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्रयास जातक को करना पड़ सकता है। अनेक तरह की घरेलू-चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को खूब परिश्रम करना पड़ सकता है। ईष्ट मित्रों का भी सहयोग जातक को मिल सकता है लेकिन विरोधी एवं प्रतिस्परिधी भी सक्रिय बने रह सकते है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिला-जूला रहेगा। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक के कई महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आ सकते है। जातक अपनी कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। जताक निरंतार क्रियाशील बना रहेगा और खूब परिश्रम करेगा। ईष्ट मित्रो का भी सहयोग जातक को मिल सकता है। विरोधियों एवं परिस्पर्धियों पर दबाव बनाने में जातक सफल हो सकता है। निर्माण कार्यो में लगे जातको के लिए समय अनुकूल है। कई महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार करने में जातक को सफलता मिल सकती है। मशीनरी सामनों में लगे जातको के लिय समय अनुकूल है बड़े लाभ की स्थितियाँ बन सकती है। घर-परिवार की स्थिति को पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनि का मंत्र करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह अभी इस राशि वालों पर चुनौतिपूर्ण बनी रह सकती है क्योकि गुरू के कमजोर होने एवं राहु, केतु का इस राशि पर प्रभाव बने रहने के कारण जातक दबाव महसूस कर सकता है। छात्रों के लिए ये समय थोड़ा चुनौतिपूर्ण हो सकता है। किसी महत्वपूर्ण परिक्षा में सफल न होने के कारण जातक का तनाव बढ़ सकता है। शिक्षक जीवन से जुड़े जातको के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। कार्यों को समय से पूरा न होने के कारण जातक दबाव या चुनौतियाँ महसूस कर सकता है। सुख-सुविधाओ की दृष्टि से ये सप्ताह थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा। चाहकर भी कई महत्वपूर्ण घरेलू कार्य समय से पूरा न होने से जातक थोड़ा चुनौती महसूस कर सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतिपूर्ण रहेगा इसलिए बाजार या शेयर मार्केट में पूंजी निवेश करने से बचे। काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिल सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra