Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 3 April To 9 April 2022: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 3 अप्रैल से 9 अप्रैल 2022 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह वृष सिंह तुला राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय एवं क्रियाशील रहेगा। मिथुन कुंभ मीन राशियों के लिए थोड़ा समय तनावपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2022-Weekly Horoscope in Hindi 3 April To 9 April 2022: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय पटरी पर आएगा यद्यपि चुनौतियां कई बनी रहेंगी लेकिन जातक उन चुनौतियों को हल करने में सफल होगा लेकिन ईष्ट मित्रों का भी सहयोग मिल सकता है। जिससे जातक को राहत मिल सकती है जातक के कार्यों में वृद्धि होगी। अपने कार्यों को पटरी पर लाने के लिए जातक को अथक परिश्रम करना पड़ सकता है जिससे स्थितियां संतोषजनक बन सकती हैं। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। बिना सोचे समझे बाजार में पैसा ना लगाएं नहीं तो बड़े परेशानी आ सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय संतोषजनक स्थितियों में आएगा। जिससे पढ़ाई लिखाई के प्रति रुझान बढ़ेगा और सक्रियता आएगी। राहु का दान करने से जातक को विषम परिस्थितियों में आशा की किरण जग सकती हैं।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आएंगे कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियां को सुलझाने में जातक सफल होगा। यदि जातक योजनाबद्ध तरीके से काम करेगा तो कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल होगा। व्यवसाय की दृष्टि से सप्ताह उत्तम है।घूमने फिरने का भी अवसर मिलेगा।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : मिथुन - इस सप्ताह इस राशि वालों का समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में व्यवधान एवं परेशानियां आ सकती है इसलिए जातक को सावधानी बनाए रखना होगा। विद्यार्थियों का भी मन पढ़ाई लिखाई में कम लगेगा। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है इसलिए सोच समझकर पैसा लगाएं।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। सप्ताह का प्रारंभ अनुकूल रहेगा। मध्य से थोड़ी चुनौतियां खड़ी होंगी लेकिन सप्ताह का अंत आते-आते स्थितियां बहुत अनुकूल होने लगेंगे जातक के कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य कार्य पटरी पर आएंगे विद्यार्थियों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला रहेगा। कभी पढ़ाई लिखाई में मन लगेगा तो कभी मन दूर होगा। व्यवसाय दृष्टि से समय मिलाजुला रहेगा सोच समझकर पैसा लगाने पर लाभप्रद स्थितियां बनेंगी।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भागदौड़ का सकारात्मक परिणाम मिलेगा।जातक के कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। जातक यदि सरकारी सेवा में होगा। तो जातक का प्रमोशन या अच्छे स्थान पर हस्तानान्तरण का लाभ मिल सकता है सूर्य को जल देने से स्थितियां अधिक अनुकूल होंगी।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक के कार्यों में परेशानियां आ सकती हैं। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है।व्यवसाय की दृष्टि से भी सप्ताह उत्तम नहीं है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक के उत्साह में वृद्धि बनी रहेगी। जातक अपने कार्यों को अधिक ऊंचाई पर ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी प्रेम प्रसंग में प्रगाढ़ता आएगी। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ेगा।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। जातक के कार्यों को गति मिलेगी यद्यपि जातक अधिक ऊर्जा से कार्यों को करने का प्रयास करेगा।चुनौतियां बड़ी रहेंगी। लेकिन उनका सामना करने में जातक समर्थ रहेगा। खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए थोड़ी चुनौतियां आएंगी लेकिन उन चुनौतियों को दूर करने में जातक सफल होगा। यदि जातक अपने खेल पर विशेष ध्यान देगा तो उसे कोई बड़ी सफलता मिल सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। आर्थिक चुनौतियां रहेंगी लेकिन जातक अपनी सक्रियता एवं सूझबूझ से स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा लेकिन चुनौतियां अभी बनी रह सकती हैं। ईष्ट मित्रों का सहयोग मिलेगा जिससे कार्यों में गति आएगी। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा सोच समझकर लगाने से लाभ होगा।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियां जातक को तनाव दे सकती हैं इसलिए जातक को निरंतर अपनी सक्रियता बनाए रखनी होगी। सेना पुलिस एवं खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कई बड़े कार्यों को पटरी पर लाने के लिए जातक अपना अहम रोल अदा करने में सफल होगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई लिखाई में लगेगा यदि जातक सक्रीय बना रहे तो कोई बड़ी प्रतियोगिता में सफल हो सकता है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में दबाव की स्थिति आ सकती है। जिससे जातक तनाव महसूस कर सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी भी जातक को प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष रूप से पति दे सकते हैं इसलिए निरंतर सक्रिय बने रहें हर चुनौती का सामना करने के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा सोच समझकर ही लगाएं नहीं तो आर्थिक परेशानियां आ सकती हैं। गुरुवार को पीली वस्तुओं का दान करने से राहत मिलेगी।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए समय चुनौतीपूर्ण रहेगा कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ी परेशानी आएंगी। जिससे जातक को मानसिक तनाव मिल सकता है। आर्थिक परेशानियां भी जातक के लिए चुनौतियां खड़ी कर सकती हैं। लेकिन निरंतर क्रियाशीलता एवं कर्मठता से ही स्त्रियों को पटरी पर लाया जा सकता है। थोड़ा सा जोखिम जातक को बड़ी परेशानी में डाल सकता है। विरोधियों से भी सतर्क रहें नहीं तो बड़ी चुनौतियां खड़ी कर सकते हैं।गाय को हरा चारा खिलाने से चुनौतियों में कमी आएगी।

Posted By: Chandramohan Mishra