Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 18 June to 24 June 2023: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 18 जून से 24 जून 2023 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह वृषमिथुन सिंहकन्या मकर राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है।कर्कतुलावृश्चिक राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 18 June to 24 June 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। थोड़ा मानसिक तनाव से जाकत गुजल सकता है। अनावश्यक भागदौड़ एवं शारीरिक श्रम की अधिकता हो सकती है। कार्य अधिकता के कारण जातक थोड़ा परेशान हो सकता है। लेकिन गुरु के कारण आर्थिक स्थितियाँ जातक के लिए अनुकूल बनी रहेगीं। एवं कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य पटरी पर आयेगें जिससे जातक को राहत मिल सकती है। आर्थिकि चुनौतियाँ भी थोड़ी कम होगीं। जिससे जातक थोड़ी राहत महसूस कर सकता है। विरोधी एवं प्रतिस्पर्धी कभी-कभी थोड़ी चुनौती खड़ी कर सकते है। लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ के साथ स्थितियों को पटरी पर लाने एवं अनुकूल बनाने में सफल हो सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। घरेलू समस्याओं को भी पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। यदि किसी तरह की चुनौती जात को ज्यादा महसूस हो तो बुधवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों करने से राहत मिल सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक अपनी सूझ-बूझ कई महत्वपूर्ण एवं बड़ी परियोजनाओं को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा।किसी प्रतियोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है।व्यवसायियों के लिए सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। यदि जातक सूझ-बूझ के साथ बाजार की स्थिति को समझते हुए पूंजी निवेश करेगा तो बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। आयात-निर्यात से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल रहेगा। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। लेन-देन में थोड़ी सावधानी बनायें रखें। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। किसानों के लिए भी समय अनुकूल है। नई फसल की योजना बनाने और उत्पादन बढ़ाने की दिशा में जातक को सफलता मिल सकती है। गाय को हरा चारा खिलाने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ सकता है। नौकरी पेशा वाले जातकों के लिए भी समय अनुकूल है। किसी बड़ी एवं महत्वपूर्ण पद पर पहुँचने का योग है। जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक यदि राजनीति में होगा तो बड़े पद पर पहुँचने का योग बन सकता है। पारिवारिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। परिवार के सदस्यों में आपसी लगाव बढ़ सकता है। न्यायालय से संबंधित कोई शुभ समाचार जातक को मिल सकता है। जातक के लिए व्यसायिक दृष्टि से भी समय अनुकूल रहेगा। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। विरोधी सक्रिय रहेगें। जो कि समय-समय पर जातक के लिए चुनौतियाँ खड़ी कर सकते है।प्रेम संबंधों में भी थोड़ा उतार-चढ़ाव एवं एक दूसरे के प्रति संशय की स्थिति बन सकती है। जिसके कारण प्रेम संबंध की स्थितियाँ थोड़ी संदेह के कारण प्रभावित हो सकती है। जिसके कारण जातक थोड़ा मानसिक तनाव में आ सकता है। घर परिवार में थोड़ा चुनौतीपूर्ण वातावरण बन सकता है। जिसके कारण जातक थोड़ा परेशानी में आ सकता है। न्यायालय के क्षेत्र में भी जातक के लिए परिस्थितियाँ अनुकूल न बनने से जातक थोड़ा मानसिक तनाव से गुजर सकता है। इस सप्ताह बाजार एवं शेयर मार्केट में अधिक पूँजी निवेश करने से बचें। नहीं तो आर्थिक समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही पूँजी निवेश करें नहीं तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। छोटी-छोटी बातों पर थोड़ा गुस्सा आ सकता है लेकिन जातक सोच-समझकर कार्य करेगा तो स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। लेकिन इस बीच जातक का महत्व बढ़ सकता है। जातक अपनी सूझ-बूझ एवं कार्य क्षमता से लोगों को प्रभावित कर सकता है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों का भी अनुकूल है। प्रमोशन या अच्छे स्थान पर नौकरी करने का योग बन सकता है।जातक इस सप्ताह कुछ ऐसा कार्य करेगा कि उसकी लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है जातक यदि चाहे तो अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार कर सकता है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करने पर जातक को बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। जातक यदि राजनिति में होगा तो अपनी कार्यकुशलता एवं क्षमता से लोगों को आकर्षित कर सकता है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। पूँजी निवेश की दृष्टि से सप्ताह बहुत अनुकल है बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़ी प्रतियोगिता में सफल होने का योग बन सकता है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है।देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। जातक यदि आयात-निर्यात के क्षेत्र से जुड़ा होगा तो उसमें भी बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। लेखन कला आदि से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। पत्रकारिता आदि के क्षेत्र में कार्य करने वाले जातक के लिए समय अनुकूल है। किसी महत्वपूर्ण पेपर में आर्टिकल एवं कोई महत्वपूर्ण लेख छपने पर जातक को बड़ी लोकप्रियता बन सकती है। घर परिवार की भी स्थिति अनुकूल रहेगी। घर में कोई मांगलिक कार्य संपन्न हो सकता है। गणेश जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों के लिए चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अनावश्यक मानसिक तनाव से जातक गुजर सकता है। प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव के कारण जातक मानसिक रुप से तनावग्रस्त हो सकता है। घर परिवार की समस्यायें भी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। इसलिए सावधानी से कार्य करें कार्यों को विस्तार देने में जातक को अनेक तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। अपने लोग भी थोड़ा दूर हो सकते है। जिसके कारण जातक थोड़ा चिंताग्रस्त हो सकता है। खर्च की अधिकता लेन-देन एवं लोन के कारण जातक के सामने बड़ी चुनौती आ सकती है। इसलिए इस बीच थोड़ा संतुलन बनाकर जातक चलेगा तो हर स्थितियों को नियंत्रित करने में सफल हो सकता है बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पूँजी निवेश करें। नहीं तो पैसा फँसने एवं आर्थिक नुकसान का योग बन सकता है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो रविवार को काली वस्तुओं का दान अपाहिजों को करने से राहत मिल सकती है। घर परिवार के कार्यों में जातक संतुलन बनाकर चलें नहीं तो परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। कार्यों में थोड़ी शिथिलता एवं किसी भी कार्य में मन न लगने के कारण मन थोड़ा उदासी हो सकता है। इस सप्ताह थोड़ा स्वास्थ् पर भी ध्यान बनायें रखें। अधिक उम्र वाले जातक शुगर एवं ब्लडप्रेशर जैसी परेशानी से गुजर सकते है। इसलिए ये सावधानी बनायें रखें। पारिवारिक कार्यों में भी जातक संतुलन बनाकर चलें तो ही असावधानी जातक के लिए चुनौती खड़ी कर सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी सप्ताह अनुकूल नहीं है किसी खेल प्रतियोगिता में कोई बड़ी सफलता न मिलने से जातक थोड़ा चुनौतीपूर्ण स्थिति से गुजर सकता है। जातक की आलोचना या उसकी कार्यशैली को लेकर विवाद हो सकता है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा सोच-समझकर लगायें। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करने से राहत महसूस हो सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा मिलाजुला रहेगा। जहाँ एक तरफ जातक सूर्य के कारण अनावश्यक तर्क-वितर्क करने से स्थितियाँ थोड़ी चुनौतीपूर्ण हो सकती है। वहीं जातक कुछ बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने पर जातक को राहत मिल सकती है। जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करके राहत महसूस कर सकता है। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण परियोजनाओं को विस्तार देने का यह अनुकूल समय है। यदि जातक उन परियोजनाओं को सही दिशा देने में सफल हुआ तो जातक की ख्याति में वृद्धि हो सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी प्रतोयोगी परीक्षा में सफल होने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृषि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। जातक सोच-समझकर पूँजी निवेश करेगा तो उसे बड़ी आर्थिक लाभ की स्थिति बन सकती है। इस सप्ताह यदि जातक विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करेगा तो स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। जातक का मन उत्साहित रहेगा। जातक अपनी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। उच्च मानसिक स्थिति बनी रहने के कारण जातक कुछ बड़ा एवं महत्वपूर्ण कार्य करने में सफल हो सकता है। जीवन की महत्वपूर्ण योजनाओं को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक यदि अपनी कार्यकुशलता को बनायें रखेगा तो जीवन के बड़े लक्ष्य को प्राप्त करने में जातक सफल हो सकता है। सेना पुलिस एवं प्रशासनिक सेवाओं से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है। कोई बड़ा प्रमोशन एवं अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है। शनि का दर्शन एवं दान करे से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। शनि के वक्री होने की स्थितियाँ बन सकती है। जिसके कारण जातक शनि की साढ़े-साती जातक के लिए थोड़ी चुनौतियाँ खड़ी कर सकती है लेकिन जातक उत्साह बनायें रखेगा। और अपनी कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में सफल हो सकता है। घर परिवार की भी चुनौतियाँ जातक के सामने आ सकती है। उन चुनौतियां चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को अधिक संघर्ष करना पड़ सकता है अपनी कर्मठता एवं सूझबूझ से स्थितियों को नियंत्रित करने में जातक सफल हो सकता है।घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। अनावश्यक भागदौड़ के कारण जातक के सामने बड़ी चुनौतियाँ खड़ी हो सकती है।व्यवसायि दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। जातक यदि सोच-समझकर कार्य करेगा तो बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करेगा तो लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। इस बीच स्वास्थ्य पर भी ध्यान बनायें रखें यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है एवं जातक को राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। शनि के वक्री होने से इस राशि वालों को थोड़ा राहत वाली स्थितियाँ बन सकती है इस सप्ताह इस राशि वालों को आर्थिक चुनौतियों के बीच अपनी स्थिति को बनायें रखना होगा। कार्ययोजनाओं का विस्तार करने से जातक की आर्थिक स्थितियाँ अधिक अनुकूल एवं पटरी पर आ सकती है। प्रेम संबंधों में भी उतार-चढ़ाव के बीच संतुलन बना रह सकता है। विद्यार्थियों के लिए भी समय थोड़ा चुनौती के साथ अनुकूल रहेगा। पठन-पाठन के क्षेत्र में थोड़ा दबाव बन सकता है लेकिन जातक का मन निरन्तर क्रियाशील बना रहेगा जातक अपने बड़े लक्ष्य को ध्यान में रखकर सक्रिय बना रह सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। घूमने-फिरने का अवसर मिल सकता है। धर्म स्थानों की यात्रा का भी योग बन सकता है। गुरु का मंत्र एवं विष्णु जी की पूजा से स्थितियाँ अधिक अनुकूल हो सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra