Saptahik Rashifal: Weekly Horoscope in Hindi 16 July to 22 July 2023: ज्योतिर्विद् एवं वास्तुविद् डॉ. त्रिलोकीनाथ ने 16 जुलाई से 22 जुलाई 2023 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर जानें अपनी राशि और पढ़ें अपना साप्‍ताहिक राशिफल। इस सप्ताह सिंहवृश्चिक धनु मकर राशि वालों के लिए बहुत अनुकूल समय है।कर्ककन्यातुला राशियों के लिए थोड़ा समय चुनौतीपूर्ण रहेगा। अन्य राशियों के लिए समय सामान्य रहेगा।

डॉ. त्रिलोकीनाथ (ज्योतिर्विद्)। Saptahik Rashifal 2023-Weekly Horoscope in Hindi 16 July to 22 July 2023: मेष (Aries) - (चू,चे,चो, ला,ली,लू,ले,लो,अ) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। आर्थिक स्थितियाँ अनुकूल रहेगी लेकिन राहु के प्रभाव के कारण जातक थोड़ा मानसिक उलझनों से घिरा रह सकता है। कुछ न कुछ विषम परिस्थितियाँ आकरक जातक को तनाव दे सकती है। राहु जहाँ ईष्ट मित्रों से संबंधित चुनौतियाँ खड़ी करता है वहीं गुरु ईष्ट मित्रों का सहयोग प्रदान करता है। सहयोग असहयोग दोनों स्थितियों से जातक इस सप्ताह गुजर सकता है। गुरु की मजबूत स्थिति के कारण राहु के द्वारा बनायें गये या उत्पन्न परेशानियाँ दूर हो सकती है और जातक अपनी सूझ-बूझ से हर स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य योजनाओं का विस्तार करने में जातक सफल हो सकता है। लेकिन राहु के कारण दुविधायें एवं अड़चनें बनी रह सकती है। वाहन आदि सावधानीपूर्वक चलायें नहीं चोट चपेट लग सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भ सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से लाभ पूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। राहु का दान करने से विषम स्थितियाँ दूर हो सकती है।

वृष (Taurus) - (ई,उ,ए,ओ,वा,वी,वु,वे,वो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय मिलाजुला रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी। एक दूसरे के प्रति समर्पण का भाव हो सकता है। भोग विलास के प्रति जातक ज्यादा आकर्षित हो सकता है। थोड़ी सावधानी बनायें रखें अधिक भोग विलास में धन व्यय होने का योग बन सकता है। विरोधी भी सक्रिय होकर जातक को दनाम करने का प्रयास कर सकते है।इसलिए सावधानी बनायें रखें. जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो स्थितियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। कार्य योजनाओं का विस्तार करने एवं सुख-सुविधाओं की वृद्धि करने में जातक को सफलता मिल सकती है। देश-विदेश की यात्रा का भी योग बन सकता है। घर परिवार में खुशी का वातावरण बन सकता है। को मांगलिक कार्य भी संपन्न् हो सकता है। जमीन जायजात खरीदने वाहन एवं अच्छे घर में रहने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

मिथुन (Gemini) - (क,की,कु,घ,छ,के,को,ह) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। थोड़ी बहुत चुनौतियाँ आ सकती है। जो कि जातक के लिए परेशानी खड़ी कर सकती हैं। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए समय अनुकूल है । प्रमोशन या किसी अच्छे स्थान पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। जातक यदि राजनीति में होगा तो लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। जातक की साख बढ़ सकती है। किसी बड़े पद पर पहुँचने का योग बन सकता है। न्यायालय से भी विजयश्री मिल सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह लगभग अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में सोच-समझकर पैसा लगाने पर लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। किसी बड़े उद्देश्य के प्रति जातक खूब परिश्रम कर सकता है। सूर्य को जल देने से स्थितियाँ अधिक अनुकूल होगीं। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्य बनने का योग बन सकता है।

कर्क (Cancer) - (हि,हे,हु,हो,डा,डी,डू,डे,डो) : इस सप्ताह इस राशि के जातकों का समय थोड़ा चुनौती पूर्ण रहेगा। मन थोड़ा अशांत हो सकता है। कई चुनौतीपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक मानसिक उलझनें एवं विरोधियों के सक्रिय रहने के कारण जातक को तनाव मिल सकता है। सोच-समझकर कार्यों को विस्तार देने का प्रयास करें नहीं तो कई महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो सकते है जिससे जातक की प्रगति प्रभावित हो सकती है। मन अनावश्यक उलझनों में ग्रसित रहने के कारण जातक तनाव महसूस कर सकता है। सुख-सुविधाओं की दृष्टि से सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है घर परिवार की चुनौतियां जातक को तनाव दे सकती है। माँ का स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है। जिससे जातक थोड़ा चिंतित हो सकता है। इस बीच सोच-समझकर बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगायें नहीं तो आर्थिक परेशानी का सामना करन पड़ सकता है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो गाय को हरा चारा खिलाने से राहत मिल सकती है।

सिंह (Leo) - (मा,मी,मू,मे,मो,टा,टी,टु,टे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। जातक कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण योजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधो में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वाश बढ़ सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ एवं दूर दृष्टि से कार्य करेगा तो स्थितियों को अधिक अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। खिलाड़ियों के लिए समय बहुत अनुकूल रहेगा। किसी महत्वपूर्ण प्रतिस्पर्धा में बड़ी विजय मिल सकती है। सरकारी सेवा से जुड़े जातकों के लिए भी समय अनुकल है । किसी बड़े पद पर प्रमोशन या कार्य करने का अवसर मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि सके भी सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर जातक के लिए लाभपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है।

कन्या (Virgo) - (टो,पा,पी,पू,ष,ण,ठे,पे,पो) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन थोड़ा अशांत हो सकता है। कार्यों को विस्तार देने में अनेक तरह की कठिनाई का सामना करना पड़ सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो स्थितियों को थोड़ा अनुकूल बनाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक को बहुत दूर दृष्टि से कार्य करेगा होगा नहीं तो जातक के कार्यों में विलम्ब या चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों बन सकती है। विद्यार्थियों के लिए समय थोड़ा तनाव पूर्ण रहेगा। किसी प्रतिस्पर्धा में सफलता न मिलने पर जातक थोड़ा चिंतित हो सकता है। अपनी कार्ययोजनाओं को सुचारू रुप से चलान होगा। तभी स्थितियाँ अनुकूल या पटरी पर आ सकती है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बचें निरन्तर सूझ-बूझ बनायें रखें। नहीं तो खलू परेसानियाँ भी जातक को तनाव दे सकती है इस सप्ताह चुनौतियों को कम करने के लिए जातक गणेश जी की पूजा करें या गाय को हरा चारा खिलायें तो राहत मिल सकती है।

तुला (Libra) - (रा,री,रू,रे,रो,ता,ती,तू,ते) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। मन यद्यपि उत्साहित रहेगा। लेकिन विरोधियों की गतिशीलता के कारण जातक के कार्यों में बाधायें बनी रह सकती है। जिसके कारण जातक थोड़ा मानसिक उलझन में आ सकता है। अनावश्यक तर्क-वितर्क से बचें विरोधी किसी न किसी विषम स्थितियों में ले जाकर जातक को उलझा सकते है। इसलिए सावधानी बनायें रखें। अपनी कार्ययोजनाओं को बहुत सोच-समझकर आगे बढ़ायें नहीं तो विषम परिस्थितियाँ जातक को तनाव दे सकती है। घर परिवार में भी लोगों में असंतोष की भावना विकसित हो सकती है। इसलिए घरेलू चुनौतियों का सामना जातक को करना पड़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह अनुकूल नहीं है। इसलिए सोच-समझकर ही बाजार एवं शेयर मार्केट में पूँजी निवेश करें।

वृश्चिक (Scorpio) - (तो,ना,नी,नू,ने, यो,या,यि,यु) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय अनुकूल रहेगा। भाग्य जातक का साथ देगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण चुनौतियों को पटरी पर लाने में जातक को सफलता मिल सकती है। जातक को सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है। एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है और समर्पण की भावना विकसित हो सकती है। खिलाड़ियों के लिए भी समय अनुकूल है किसी बड़ी प्रतिस्पर्धा में विजय मिल सकती है। नौकरी पेशा वालों के लिए समय अनुकूल है किसी बड़े पद पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। घूमने-फिरने का अवसर जातक को मिल सकता है। देश-विदेश की यात्रा का भी प्रबल योग है। इस सप्ताह जातक की लोकप्रियता में वृद्धि हो सकती है। कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी वहन करने का योग बन सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भ सप्ताह अनुकूल है बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

धनु (Sagittarius) - (ये,यो,भा,भी,भू,धा,फ,ढ,भे) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। जातक का महत्व बढ़ सकता है। यद्यपि थोड़ी बहुत चिंताएं जातक को थोड़ा तनाव दे सकती है लेकिन सूझ-बूझ से स्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है किसी बड़ी कार्ययोजना का विस्तार देने का अवसर मिल सकता है। किसी बड़े एवं महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट पर कार्य करने का अवसर मिल सकता है। घर परिवार की चुनौतियों को कम करने और स्थितियों को अनुकूल बनाने में जातक सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में भी स्थितियाँ लगभग अनुकूल बनी रह सकती है। शासन प्रशासन से जुड़े जातकों के लिए भी समय लगभग अनुकूल है । प्रमोशन या किसी महत्वपूर्म पद पर कार्य करने का अवसर जातक को मिल सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सुप्ताह अनुकलू है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने पर बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

मकर (Capricorn) - (भो,जा,जी,जू,खि,खा,खु,खो,गा,गि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग अनुकूल रहेगा। कई बड़ी एवं महत्वपूर्ण कार्य-योजनाओं का विस्तार देने में जातक सफल हो सकता है। सूझ-बूझ एवं दूर-दृष्टि से जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। बातचीत की कला से भी जातक कई महत्वपूर्ण कार्यों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। भागदौड़ से कार्यों को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। निरन्तर क्रियाशील बनें रहें समय और परिस्थितियाँ आपके पक्ष में है। जिससे कई कार्यों नई दिशा देने में जातक को सफलता मिल सकती है। सूझ-बूझ से जातक यदि कार्य करेगा तो उसमें अधिक सफलता मिल सकती है। विद्यार्थियों के लिए भी समय अनुकूल है पढ़ाई-लिखाई में मन लग सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से भी सप्ताह अनुकूल है। बाजार एवं शेयर मार्केट में पैसा लगाने से बड़े लाभ की स्थिति बन सकती है।

कुंभ (Aquarius) - (गू,गे,गो,सा,सी,सू,से,सो,द) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय मिलाजुला रहेगा। कार्यों को विस्तार देने में थोड़ी बहुत कठिनाई आ सकती है लेकिन जातक अपनी सूझ-बूझ एवं परिश्रम से अनेक तरह की चुनौतियों का सामना करते हुए आगे बढ़ने में सफल हो सकता है। कभी-कभी विरोधियों एवं प्रतिस्पर्धियों के सक्रिय होने से थोड़ी चुनौतीपूर्ण स्थितियाँ बन सकती है। अनावश्यक तर्क-वितर्क एवं लड़ाई-झगड़े का भी योग बन सकता है। लेकिन सावधानी बनायें रखें। सुख-सुविधाओं की वृद्धि हो सकती है।जातक कई महत्वपूर्ण एवं बड़ी कार्ययोजनाओं का विस्तार करने में सफल हो सकता है। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आ सकती है एक दूसरे के प्रति विश्वास बढ़ सकता है। व्यवसायिक दृष्टि से सप्ताह मिलाजुला रहेगा। सोच-समझकर पूँजी निवेश करने पर जातक को आर्थिक लाभ मिल सकता है। यदि चुनौतियाँ अधिक महसूस हो तो किसी देवी की पूजा एवं शनिवार को पीपल के वृक्ष के नीचे दीपक जलाने से राहत मिल सकती है।

मीन (Pisces) - (दा,दु,थ,झ,दे,दो,चा,चि) : इस सप्ताह इस राशि वालों का समय लगभग मिलाजुला रहेगा। कई बड़े एवं महत्वपूर्ण कार्ययोजनाओं को विस्तार देने में जातक को सफलता मिल सकती है। पारिवारिक एवं घरेलू परेशानियों को भी जातक पटरी पर लाने में जातक सफल हो सकता है। निरन्तर कार्ययोजनाओं को गति देने के कारण जातक कोई बड़ा उद्देश्य पूरा करने में सफल हो सकता है। जातक यदि सूझ-बूझ से कार्य करेगा तो कई विषम परिस्थितियों को अनुकूल बनाने में सफल हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय मिलाजुला रहेगा। पढाई-लिखाई में कभी मन लगेगा तो कभी पढ़ाई-लिखाई से मन दूर हो सकता है। थोड़ी घरेलू चिंतायें भी जातक को तनाव दे सकती है। बच्चों की पढ़ाई-लिखाई को लेकर जातक थोड़ा चिंतित हो सकता है। शिक्षा जगत से जुड़े जातकों के लिए यह सप्ताह थोड़ा चुनौतीपूर्ण रहेगा। इसलिए सोच-समझकर अपने कार्यों का विस्तार करें। नहीं तो अन्य तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है इस सप्ताह थोड़ा विरोधी भी सक्रिय रहेगें इसलिए सावधानी बनायें रखें। जातक अपनी सूझ-बूझ से कई तरह की चुनौतियों को पटरी पर लाने में सफल हो सकता है। विष्णु जी की पूजा एवं गुरु का मंत्र करने से स्थितियाँ अनुकूल हो सकती है।

Posted By: Chandramohan Mishra