Weekly Horoscope 20-26 Mar in Hindi: 20 मार्च से 27 मार्च 2022 तक के लिए सभी राशियों का राशिफल विस्‍तारपूर्वक लिखा है। जानें आपके लिए कैसा रहेगा यह सप्‍ताह। यहां दिया गया राशिफल सूर्यगणना पर आधारित है अत: अपनी जन्मतिथि के आधार पर ही अपना राशिफल पढ़ें।


पंडित नरेन्‍द्र उपाध्‍याय (ज्योतिर्विद्)। Weekly Horoscope 20-26 Mar: मेष (Aries - 21 Mar - 20 Apr) : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। आपकी व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन प्रेम एवं संतान से थोड़ी दूरी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोर्ट कचहरी के चक्कर में ना पड़ें। धनागमन होता रहेगा, लेकिन नए व्यवसाय की शुरुआत ना करें। सप्ताह के मध्य में चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं, थोड़ा बचकर पार करें। सप्ताह के अन्त में स्थिति समान्य होने लगेगी। यात्रा से लाभ होगा। धार्मिक बने रहेंगे। सूर्य देव को जल अर्पित करें और हरी वस्तु का दान करें।


वृष (Taurus - 21 Apr - 21 May) : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मानसिक परेशानी बढ़ सकती है। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में गुढ़ ज्ञान की प्राप्ति होगी, लेकिन ननिहाल पक्ष से अप्रिय समाचार की प्राप्ति हो सकती है। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह के मध्य में रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा। सप्ताह के अंत में चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं।शनि देव को प्रणाम करें और लाल वस्तु अपने पास रखें।मिथुन (Gemini - 22 May - 21 Jun) : इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम एवं संतान की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा। आय में आशातीत वृद्घि होगी। सप्ताह की शुरुआत में भावुकता में बहकर कोई निर्णय ना लें। संतान की सेहत पर ध्यान दें। विद्यार्थी गण कोई नई शुरुआत ना करें। सप्ताह के मध्य में विरोधी परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन उनकी एक नहीं चल पाएगी। सप्ताह के अंत में रोजी-रोजगार में आप तरक्की करेंगे। आपको व्यवसायिक सफलता मिलेगी। घरेलू जीवन बहुत अच्छा गुजरेगा। काली जी को प्रणाम करेंं और किसी जरूरतमंद को लाल वस्तु का दान करें।

कर्क (Cancer - 22 Jun - 22 Jul) : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान से थोड़ी दूरी सम्भव है। घरेलू मुद्दों को शान्त मन से सुलझाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में गृह कलह के संकेत हैं। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। सप्ताह के मध्य में भावुकता में कोई निर्णय ना लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोककर रखें। सप्ताह के अंत में विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आय के नवीन श्रोत बनेंगे। बजरंग बली जी को प्रणाम करें और नीली वस्तु का दान करें।सिंह (Leo - 23 Jul - 22 Aug) : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। व्यापारिक स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। सप्ताह की शुरुआत में घोर पराक्रमी बने रहेंगे। आप द्वारा किया गया पराक्रम रंग लाएगा। रोजी रोजगार में आप तरक्की करते रहेंगे। सप्ताह के मध्य में भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी का सकते हैं, लेकिन कलहकारी सृष्टी का सृजन हो सकता है। सप्ताह के अंत में विद्यार्थियों के लिए अच्छा समय रहेगा। धन का आगमन होता रहेगा। विष्णु जी की शरण में बने रहें और कोई पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या (Virgo - 23 Aug - 23 Sep) : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन मुख रोग या नेत्र पीड़ा से परेशान रहेंगे। प्रेम एवं व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी। संतान का साथ मिलेगा। जुबान पर नियंत्रण रखें, अन्यथा कलह हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में धन का आवक बना रहेगा, परन्तु जुआ-सट्टा, लॉटरी में पैसे ना लगाएं। सप्ताह के मध्य में रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। नए व्यापार की शुरुआत हो सकती है। सप्ताह के अंत में भौतिक सुख सम्पदा में वृद्धि होगी, लेकिन कलहकारी सृष्टी का सृजन भी हो सकता है। शनि देव जी को प्रणाम करें और लाल वस्तु का दान करें।तुला (Libra - 24 Sep - 23 Oct) : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। संतान एवं व्यापार की स्थिति ठीक रहेगी। नव प्रेम का आगमन होगा। जीवनसाथी के साथ किसी प्रकार की कड़वाहट ना आने दें। सप्ताह की शुरुआत में जिस चीज की जरूरत होगी, उसकी उपलब्धता होगी, लेकिन अगर कोई घाव हो तो लापरवाही ना बरतें। सप्ताह के मध्य में धन का आवक बढ़ेगा परन्तु निवेश रोक कर रखें। कुटुम्बों से ना उलझें। सप्ताह के अन्त में पराक्रम रंग लाएगा, जो व्यवसायिक तौर पर सोच रखा है, उसे पूरा करें। शनि देव को प्रणाम करें और सफेद वस्तु अपने पास रखें।
वृश्चिक (Scorpio - 24 Oct - 22 Nov) : इस सप्ताह आपकी व्यवसायिक स्थिति ठीक रहेगी, परन्तु व्यवसायिक साझेदार से मदभेद हो सकता है। सिर दर्द से परेशान रहेंगे। प्रेम एवं संतान का पूरा साथ मिलेगा। शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे। सप्ताह की शुरुआत में खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। सप्ताह के मध्य में सितारों की तरह चमकते रहेंगे। आकर्षण का केन्द्र बने रहेंगे। धन का आवक बढ़ेगा। सप्ताह के अंत में व्यवसायिक सफलता मिलेगी, परन्तु जुआ-सट्टा लॉटरी में पैसे ना लगाएं। गणेश जी को पांच दूब चढ़ाएं और हरी वस्तु का दान करें।धनु (Sagittarius - 23 Nov - 21 Dec) : इस सप्ताह आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा, लेकिन आप मानसिक तौर पर परेशान रहेंगे। प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। संतान की सेहत पर ध्यान दें। व्यापार ठीक रहेगा।भावुकता में कोई निर्णय ना लें।धनागमन होता रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में लिखने पढऩे के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए अच्छा समय रहेगा, लेकिन कोई नई शुरुआत ना करें। सप्ताह के मध्य में शत्रु परेशान करने की कोशिश करेंगे, लेकिन वह असफल होंगे। सप्ताह के अंत में शुभ कार्यों में खर्च की अधिकता होगी, लेकिन मन परेशान रहेगा। बजरंग बली को प्रणाम करें और लाल वस्तु अपने पास रखें।मकर (Capricorn - 22 Dec - 20 Jan) : इस सप्ताह आपके सीने में विकार हो सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। गृह कलह से बचें। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलने की संभावना है। राजनीतिक लाभ होगा। प्रेम का साथ मिलेगा। व्यापार एवं संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। सप्ताह की शुरुआत में नौकरी चाकरी में इजाफा होगा। सप्ताह के मध्य में रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नवीन श्रोत बनेंगे। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सप्ताह के अंत में खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। अज्ञात भय सताएगा। काली जी को प्रणाम करें और ताम्बे का पात्र दान करें।कुंभ (Aquarius - 21 Jan - 19 Feb) : इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रेम एवं संतान का साथ मिलेगा। व्यवसायिक लाभ मिलेगा। पराक्रमी बने रहेंगें, लेकिन भाग्य का पूरा साथ नहीं मिलेगा। यात्रा से कष्ट हो सकता है। सप्ताह की शुरुआत में धर्म-कर्म के कामों में मन लगेगा। रुका हुआ कार्य चल पड़ेगा। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। सप्ताह के मध्य में व्यवसायिक सफलता मिलेगी। उच्चाधिकारियों का साथ मिलेगा। सप्ताह के अंत में आर्थिक मामले सुलझेंगे।शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। गणेश जी को प्रणाम करें और हरी वस्तु अपने पास रखें।मीन (Pisces - 20 Feb - 20 Mar) : इस सप्ताह आपके स्वास्थ्य एवं व्यापार की स्थिति मध्यम रहेगी। चोट-चपेट लग सकती है या किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। धन हानि भी हो सकती है। संतान की सेहत पर ध्यान दें। सप्ताह की शुरुआत में स्वास्थ्य पर ध्यान दें।वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। सप्ताह के मध्य में रोजी रोजगार में आप तरक्की करेंगे। सप्ताह के अंत में व्यवसायिक स्थिति में सुधार होगा। नए व्यवसाय की शुरुआत हो सकती है। कोर्ट-कचहरी से अच्छे समाचार की प्राप्ति होगी। काली जी को प्रणाम करें और सफेद वस्तु का दान करें।

Posted By: Satyendra Kumar Singh