Virat-Anushka London Home: विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में हैं। इसी बीच अब खबरे सामने आई हैं कि कपल भारत छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट हो जाएंगे...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Virat and Anushka Shifting In London: भारत को छोड़ हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट हुए विराट-अनुष्का? लाइमलाइट से दूर अब अपने बच्चों के साथ वहीं रहेंगे कपल? इसी तरह के कई सवाल अब विराट और अनुष्का के फैंस के जहन चल रहे हैं। विराट कोहली टीम इंडिया की विक्ट्री परेड के बाद सीधा लंदन निकल गए थे, जिसके बाद से ही वो अभी तक वहीं पर हैं। वहीं, अनुष्का शर्मा भी अपने बेटे अकाय को जन्म देने के बाद से ही लंदन में रह रही हैं। इसी बीच अब खबरे सामने आई हैं कि, कपल भारत छोड़कर अपने दोनों बच्चों के साथ हमेशा के लिए लंदन में शिफ्ट हो जाएंगे।

View this post on Instagram A post shared by inextlive (@inextlive)

कपल ने लंदन में खरीदा घर
दरअसल, सोशल मीडिया पर विराट और अनुष्का को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। कई पोस्ट में दावा किया गया है कि, दोनों लंदन में ही शिफ्ट हो गए हैं। हालांकि, इस बारे में अभी तक विराट या फिर अनुष्का की तरफ से कोई भी ऑफिशियल स्टेटमेंट सामने नहीं आया है। बता दें कि, विराट कोहली टीम इंडिया के चैंपियन बनने के बाद दिल्ली गए थे, जहां पर वो पीएम नरेंद्र मोदी से मिलने के बाद मुंबई में विक्ट्री परेड में शामिल हुए थे। इसके ठीक बाद विराट अपने परिवार के पास लंदन चले गए थे। कपल के पास मुंबई और दिल्ली दोनों शहरों में एक एक घर है, वहीं अब खबर है कि उन्होंने लंदन में भी एक घर ले लिया है, जहां पर वो फ्यूचर में अपने बच्चों के साथ रहेंगे।

Posted By: Anjali Yadav