Viral Video: एक क्लास में दो लड़कियों के बीच हो रही बहस के दौरान एक लड़के का गुस्सा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। गुस्से में लड़के ने जो किया वो देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। यहां देखें लड़के ने क्या किया...

कानपुर (इंटरनेट डेस्क)। Viral Video: आजकल क्लासरूम में अक्सर पढ़ाई-लिखाई के साथ-साथ ड्रामा, नखरे, बहस और लड़ाई-झगड़े भी देखने को मिलते हैं। सोशल मीडिया पर ऐसे कई एग्जांपल भी हैं जिनमें स्कूल और कॉलेज के स्टूडेंट अपनी क्लास में ऐसी हरकते करते दिखे हैं। ऐसे में इन दिनों इंटरनेट पर एक बार फिर एक क्लासरूम का कुछ ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दो गर्ल स्टूडेंट किसी बात को लेकर बहस करती हुई दिखाई दे रही हैं, जो समझ में नहीं आ रहा है। हालांकि यह घटना तब और भी भयावह हो गई, जब दोनों लड़कियों के बीच में बैठा लड़का अचानक खड़ा हो गया और गुस्से में बैग फेंकते हुए अपनी डेस्क को तेज-तेज मुक्कों से पीटना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं इस दौरान वह आपस में बहस कर रही लड़कियों पर चिल्लाता भी खूब है क्योंकि वह उन दोनों को ऐसा करने से मना कर रहा था। लड़के को डेस्क पीटते देखकर दोनों लड़कियां अचानक डर जाती हैं। वहीं सामने खड़ा दूसरा लड़का उसे पकड़कर कंट्रोल करने की कोशिश करता है।

Class-Room Ke Kalesh
pic.twitter.com/7Wen3IcxCM

— Ghar Ke Kalesh (@gharkekalesh) October 17, 2024


लड़के की हरकत देखकर बाकी स्टूडेंट्स को मजा आ जाता
वहीं गुस्से में लड़के की हरकत देखकर बाकी स्टूडेंट्स को मजा आ जाता है। हालांकि यह लड़ाई का वीडियो किस जगह का है यह तो कंफर्म नही है लेकिन यह वीडियो देखने में किसी कोचिंग सेंटर का लगता है। यहां बैठे सभी स्टूडेंट फार्मल ड्रेस में दिख रहे हैं। इस वीडियो को X पर 'घर के कलेश' अकाउंट से शेयर किया गया था। इस पोस्ट का टाइटल दिया गया है 'क्लास-रूम के कलेश'। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को बड़ी संख्या में लोग देख रहे हैं। वीडियो पर ढाई लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। इस वीडियो पर यूजर्स काफी फनी कमेंट भी कर रहे हैं। कुछ लोग उसे बाबू भाई शांत हो जाओ कह रहे हैं तो कुछ लोग उसे कबीर सिंह कह रहे हैं।

Posted By: Shweta Mishra