सार्वजनिक स्थानों पर गुंडई दिखाने वाले आरोपियों पर पुलिस ने नकेल कसनी शुरू कर दी है। इस क्रम में राजपुर पुलिस ने राजपुर क्षेत्र में सरेआम गुंडागर्दी कर दो लोगों पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

देहरादून (ब्यूरो) एसएसपी के निर्देश पर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग मचाने, गुंगागर्दी करने वालों सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। इसको देखते हुए थर्सडे को राजपुर पुलिस ने भी चैकिंग अभियान शुरू किया। इस दौरान राजपुर क्षेत्र में पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया और 2 लक्जरी कारें भी सीज की। पुलिस के मुताबिक वेडनसडे को पुलिस को सूचना मिली कि थाना राजपुर पुलिस को कालागांव व किरसाली चौक में झगड़ा हुआ है। इसके बाद थानाध्यक्ष राजपुर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंची। इसके बाद थाने पहुंचकर सचिन मल्ल निवासी चिड़ोवाली ने लिखित तहरीर दी। आरोप लगाए 21 अगस्त को शाम के समय उनके जीजा अनिल सिंह व उनके भाई सरेन्द्र मल्ल पर 10-15 अज्ञात लोगों ने लाठी डंडों से कालागांव व किरसाली चौक में हमला बोला। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज किया। घटना को देखते हुए एसएसपी ने घटना में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारियों के आदेश दिए। टीमों का गठन किया गया।

अन्य आरोपियों के नाम भी आ रहे हैं सामने
गठित टीमों ने घटनास्थल, सहस्त्रधारा रोड, कालागांव रोड़, थानो रोड जैसे स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे चेक किए। करीब 800 लोगों से पूछताछ की। मोबाइल सर्विलांस व मुखबिर की मदद से घटना में शामिल अभियुक्तों के संबंध में जानकारियां एकत्रित की। इसके बाद पुलिस को घटना में सुनील कुमार व उसके दोस्तो के शामिल होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान धोरणपुल के पास से घटना में शामिल आरोपी सुनील कुमार, नमन सिंह व शिशिर अधिकारी को घटना में प्रयुक्त 2 वाहनों के साथ अरेस्ट किया। पूछताछ में घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी प्रकाश में आए हैं। जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दबिश जारी हैं। पुलिस के मुताबिक शुरुआत जांच में आपसी लेन-देन के चलते घटना को अजांम दिये जाने की जानकारी प्राप्त हुई है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में सुनील कुमार पंजाब, नमन सिंह फरीदाबाद हरियाणा व शिशिर अधिकारी फरीदाबाद हरिय़ाणा शामिल हैं।

dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive