राजधानी दून में राजकीय इंटर कॉलेज छापराधार टिहरी गढ़वाल स्टूडेंट्स शैक्षिक भ्रमण टूर पर आए. छात्र-छात्राओं ने यहां अंग्रेजों के जमाने में बना सर्वे ऑफ इंडिया से लेकर जौलीग्रांट हवाई अड्डे तक कई ऐतिहासिक महत्व के संस्थाओं का भ्रमण कर तमाम जानकारियां जुटाई.


देहरादून, (ब्यूरो): राजधानी दून में राजकीय इंटर कॉलेज छापराधार, टिहरी गढ़वाल स्टूडेंट्स शैक्षिक भ्रमण टूर पर आए। छात्र-छात्राओं ने यहां अंग्रेजों के जमाने में बना सर्वे ऑफ इंडिया से लेकर जौलीग्रांट हवाई अड्डे तक कई ऐतिहासिक महत्व के संस्थाओं का भ्रमण कर तमाम जानकारियां जुटाई। छात्रों ने सर्वे चौक स्थित सर्वे ऑफ इंडिया का म्यूजियम देखकर जाना कि पुराने समय में किस तरह यंत्रों से मानचित्र बनाए जाते थे। उन्होंने सर्वे ऑफ इंडिया के महान सर्वेयर पंडित नैन सिंह रावत व डॉ। किशन सिंह के बारे में भी जानकारी हासिल की। कई नामी संस्थानों से हुए रूबरू


कॉलेज के प्रधानाचार्य गबर सिंह चौहान ने बताया कि समग्र शिक्षा अभियान के तहत छात्रों का शैक्षिक भ्रमण आयोजित किया गया। इसमें 9 से 12वीं क्लास तक के 47 छात्र-छात्राएं शामिल हुई। इसमें से 30 छात्रों ने पहली इन जगहों पर भ्रमण किया। इस दौरान वह काफी उत्साहित नजर आए। उन्होंने बताया कि जौलीग्रांट हवाई अड्डे से लेकर बुद्धा पार्क ग्राफिक एरा विश्वविद्यालय परेड ग्राउंड सर्वे ऑफ इण्डिया, योग नगरी आषिकेश रेलवे स्टेशन व विधानसभा भवन का भ्रमण कर शैक्षिक जानकारी प्राप्त की। छात्र बोले, अविस्मरणीय रहा टूर

स्टूडेंट्स बोले कि उनके लिए यह शैक्षिक भ्रमण टूर अवरिष्मरणीय रहा। उन्होंने उत्साहपूर्वक सभी संस्थानों से महत्वपूर्ण जानकारियां जुटाई। सर्वे ऑफ इण्डिया में अंर्टाटिका अभियान की सदस्य रही पायल आर्य ने भारतीय सर्वेक्षण विभाग के कार्यों और विभागाध्यक्ष ने महान सर्वेक्षक पंडित नैन सिंह रावत व ठाकुर किशन सिंह के बारे में बताया। साथ ही जार्ज एवरेस्ट के बारे में भी अहम जानकारी उपलब्ध कराई। टूर के दौरान युद्धवीर सिंह नेगी, अमिता भट्ट, विजय चन्द्र बहुगुणा, अनिल कुमार धूलिया, विपुल श्रीवास्तव, अरविन्द कुमार कौशल व अंकुश डबराल मौजूद रहे।

dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive