रिस्पना नदी किनारे सरकारी जमीन से कब्जे हटाने को लेकर मंडे से एमडीडीए ने अभियान शुरू किया। एमडीडीए के अधीक्षण अभियंता एचसीएस राणा के नेतृत्व में अतिक्रमणरोधी दस्ता पुलिस फोर्स के साथ काठबंगला पहुंचा। जैसे ही टीम ने पहले से चिन्हित मकान व दुकान तोडऩी शुरू की तो लोग बुलडोजर के आगे खड़े हो गए। जिन्हें पुलिस ने तितर-बितर किया। इसके बाद बुलडोजर ने एक के बाद एक 26 अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए।

देहरादून (ब्यूरो) अभियान के पहले दिन काठबंगला में कब्जाधारियों ने हंगामा किया। टीम ने काठबंगला में धुसते ही एक किनारे से अवैध निर्माण तोडऩा शुरू किया। रोड किनारे अतिक्रमण करके बनाई गई दुकानों को भी टीम ने तोडऩा शुरू किया। इन्हें पहले ही नोटिस जारी किए गए थे। कई लोगों ने आरोप लगाया कि उनके मकान को बगैर नोटिस के तोड़ा गया है। इस पर एमडीडीए ने बताया कि पूर्व में चिन्हित लोगों के ही मकान तोड़े जा रहे हैं। इनमें पर 2016 के कोई प्रमाण नहीं मिले हैं।

विधायक पहुंचे एमडीडीए
अभियान के दौरान एमडीडीए के अफसरों के पास नेताओं के फोन घनघनाते रहे। विधायक व मंत्री ने अभियान रोकने का भी दबाव बनाया, लेकिन अफसरों ने कार्रवाई जारी रखी। कार्रवाई के बाद शाम को विधायक उमेश शर्मा काऊ बस्ती वालों को लेकर एमडीडीए पहुंचे। काफी बहस के बाद भी कोई रास्ता नहीं निकला। अफसरों ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इससे पूर्व कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी बस्ती उजाडऩे को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं।

महिलाएं फूट-फूट कर रोई, बच्चे बिलखते रहे
अभियान के दौरान घर उजड़ता देख महिलाएं फूट-फूट कर रोने लगीं, तो बच्चे भी साथ में बिलखते रहे। जैसे-जैसे बुलडोजर का पंजा मकान की दीवार तोड़ रहा था वैसे-वैसे महिलाओं के साथ बच्चे जोर-जोर से बिलखते रहे। किसी तरह आस-पास के लोगों ने उन्हें शांत कराया।

160 ने दिए 2016 के प्रमाण
रिवर फ्रंट की जमीन पर पूर्व में 525 अतिक्रमण चिन्हित किए गए थे। इसमें से 67 कब्जे नगर निगम ने हटा दिए हैं। 412 कब्जे एमडीडीए ने हटाने जाने थे, लेकिन इसमें से 160 लोगों ने 2016 से पहले के प्रमाण दिए, जिसके बाद 412 की जगह अब 252 अवैध निर्माण तोड़े जाने हैं। हालांकि मौके पर भी टीम को कई लोगों ने 2016 के बिजली, पानी, वोटर आईडी व आधार कार्ड सबूत के तौर पर दिए, लेकिन उनके पास राशन कार्ड नहीं थे। जिससे उन्हें कंसीडर नहीं किया गया।

आज गब्बर सिंह बस्ती में अभियान
मंडल को काठबंगला में अभियान चलाया गया। ट्यूजडे को अभियान गब्बर सिंह बस्ती में चलाया जाएगा। तोडऩे से पहले मंडे को गब्बर सिंह बस्ती में टीम ने पूर्व में चिन्हित अवैध निर्माण की मार्किंग की। करीब 40 निर्माण में तोडऩे के लिए लिए निशान लगाए गए।

dehradun@inext.co.in

Posted By: Inextlive