Uttarakhand: उत्तराखंड में पातालगंगा के पास भारी लैंडस्लाइड के बाद एक बार फिर बद्रीनाथ नेशनल हाइवे बंद हो गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में यात्री फंसे हुए हैं। अभी फिलहाल पैदल ही आवाजाही शुरू हो पाई है।

गोपेश्वर (पीटीआई)। Uttarakhand: मानसून की वजह से उत्तराखंड में पहाड़ों के हालात गंभीर हैं। यहां पर पिछले कुछ दिनों से हैवी लैंडस्लाइट की घटनाएं सामने आ रही हैं। पीपलकोटी और जोशीमठ के बीच पातालगंगा के पास भारी लैंडस्लाइड के कारण बुधवार को बद्रीनाथ नेशनल हाइवे एक बार फिर ब्लाक हो गया। लैंडस्लाइड के कारण मलबे का एक बड़ा गुबार उठा, जिससे चारों तरफ धूल ही धूल दिख रही थी। डिस्टिक डिजास्टर मैनेजमेंट ऑफिस ने बताया कि बुधवार को सुबह करीब 11:15 बजे पातालगंगा में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा बिना किसी बारिश के खिसक गया।

#WATCH | Uttarakhand: The road has been blocked due to landslide from the hill near Patal Ganga Langsi tunnel on the Badrinath National Highway
(Video source - Chamoli Police, Uttarakhand) pic.twitter.com/XUZNw1ejyY

— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) July 10, 2024


लैंडस्लाइड से पूरी अलकनंदा और पाताल गंगा घाटी थर्राइ
यह नेशनल हाइवे के किनारे एक सुरंग के मुहाने पर गिरा, जिससे सुरंग को नुकसान पहुंचा, क्योंकि यह अपने साथ लाखों टन मिट्टी, पत्थर और बड़े-बड़े पत्थर ले गया। बद्रीनाथ नेशनल हाइवे पिछले कुछ दिनों से लैंडस्लाइड के मलबे के कारण ब्लाक है। इस सुरंग का निर्माण कुछ साल पहले इलाके में लगातार हो रहे लैंडस्लाइड को देखते हुए किया गया था। लैंडस्लाइड इतना भयानक था कि पूरी अलकनंदा और पाताल गंगा घाटी कुछ सेकंड के लिए कांप उठी, ऐसा अलकनंदा नदी के दूसरी तरफ सुरंग के ठीक सामने स्थित लांजी गांव के विक्रम सिंह ने बताया।

Posted By: Shweta Mishra