सूरज की तल्खी लोगों का पसीना छुड़ा रही है. शुक्रवार 'फ्राई-डेÓ बन गया. धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया.


वाराणसी (ब्यूरो)सूरज की तल्खी लोगों का पसीना छुड़ा रही है। शुक्रवार 'फ्राई-डेÓ बन गया। धूप में बाहर निकलना मुश्किल हो गया। पिछले दो दिनों से जारी बादलों की आवाजाही के बाद तापमान फिर बढ़ गया है। करीब 20 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गर्म हवा लोगों को झुलसा गई। लोग परेशान हो गए। अधिकतम तापमान 40.8 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। शनिवार से गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग ने हीट वेव का रेड अलर्ट जारी किया है। तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विज्ञानी और बीएचयू जीओ फिजिक्स विभाग के पूर्व प्रोफेसर सुरेन्द्र नाथ पांडेय ने बताया कि गर्मी में हर दिन वृद्धि होगी। मौसम साफ रहेगा, लेकिन गर्म हवा से लोगों को परेशानी होगी.

Posted By: Inextlive