बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने पानी का छिड़काव शुरू कर दिया जिससे मिट्टी और धूल को हवा में उडऩे से रोका जा सके. इसके लिए नगर निगम के सभी जोनों में मशीनें लगाई गई हैं. अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या ने बताया कि दीपावली पर पाल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव किया जाएगा.

वाराणसी (ब्यूरो)। दीपोत्सव के पर्व दीपावली पर पाल्यूशन कंट्रोल करने के लिए नगर निगम तैयारी शुरू कर दी है। हवा में होने वाले पॉल्यूशन को रोकने के लिए नगर निगम ने 300 से अधिक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई है जो सड़कों की सफाई से लेकर कालोनियों और मुहल्ले को भी क्लीन रखेंगे। धूल के पार्टिकल को उडऩे से रोकने के लिए लगातार छिड़काव करेंगे।

सभी जोन में मशीन

बढ़ते वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए नगर निगम ने पानी का छिड़काव शुरू कर दिया, जिससे मिट्टी और धूल को हवा में उडऩे से रोका जा सके। इसके लिए नगर निगम के सभी जोनों में मशीनें लगाई गई हैं। अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या ने बताया कि दीपावली पर पाल्यूशन को कंट्रोल करने के लिए स्प्रिंकलर मशीन से पानी का छिड़काव किया जाएगा।

आठ जोनों में छिड़काव

अभियान चलाकर स्प्रिंकलिंग मेकेनिकल रोड स्वीपिंग मशीन तथा टैंकरों के माध्यम से पानी का छिड़काव किया जाएगा। नगर निगम के सभी आठ जोनों में एक वाटर स्प्रिंकलिंग मशीन, एक मैकेनिकल सेटिंग एवं पांच वाटर टैंकरों से छिड़काव कराया जाएगा। इन मैकेनिकल वाहनों से वायु प्रदूषण को कम करने के लिए निरंतर अभियान जारी रहेगा।

पहल का असर

अपर नगर आयुक्त दुष्यंत मौर्या की मानें तो नगर निगम की पहल का असर है कि बनारस की हवा में तेजी से सुधार हुआ है। हवा में धूल कणों की संख्या लगातार कम हुई है और हवा में पीएम 10 की मात्रा में 10-15 प्रतिशत से ज्यादा की कमी आई है। शहर की हवा में तेजी से सुधार हुआ है। इसके तहत मिस्ट गन व स्प्रिंक्लर से नियमित रूप से पानी का छिड़काव कराया जा रहा है। दीपावली के पर्व भी लगातार जारी रहेगा।

ऐसे हो रहा पाल्यूशन कम

नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि शहर में इलेक्ट्रानिक और सीएनजी वाहनों की संख्या बढऩे से धूल, धुएं की मात्रा कम हुई है। नई बनी सड़कें व फ्लाईओवर के चालू होने से हवा की स्थिति में काफी सुधार आया है। सड़कों का निर्माण, पटरी व नाली के बीच के गैप को इंटरलाकिंग से भरा गया। शहर में निर्माण के दौरान धूल कणों की मात्रा कम करने का ख्याल रखा गया। निर्माण स्थल पर हरा पर्दा लगाकर कार्य करने के निर्देश का हो रहा है पालन। यही वजह है कि हवा में धुल की मात्रा लगातार कम हो रही है।

वर्जन

दीपावली के मद्देनजर हर जोन में पाल्युशन को कंट्रोल करने के लिए स्प्रिंकलर मशीन लगाई गई है। लगातार सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जाएगा।

दुष्यंत कुमार मौर्य, अपर नगर आयुक्त

Posted By: Inextlive